
x
Jaipur जयपुर। उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा शनिवार को अपना 55वां जन्मदिन मनाएंगे। सरल, सहज एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी उप मुख्यमंत्री अपने दिन की शुरुआत मोती डूंगरी गणेश मंदिर से करेंगे और दोपहर बाद अपने विधानसभा क्षेत्र दूदू के श्री शैलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आमजन के बीच जन आशीर्वाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।
शनिवार सुबह मोती डूंगरी गणेश मंदिर और मानसरोवर स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर के दर्शन के पश्चात डॉ. बैरवा का बाणयावाली स्थित गौशाला जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र दूदू के विभिन्न स्थानों, मंदिरों के दर्शन एवं आमजन के बीच अपना जन्मदिन मनाएंगे।
वर्ष 1969 को दूदू जिले की मौजमाबाद तहसील के ग्राम श्रीनिवासपुरा में जन्मे डॉ बैरवा, स्व श्री रामचंद्र बैरवा और स्व श्रीमती साहरू देवी के सुपुत्र हैं। डॉ बैरवा 14वीं (2013-18) और 16वीं विधानसभा के लिए दूदू विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। वर्तमान सरकार में उपमुख्यमंत्री पद पर आसीन हैं।
जमीन से जुड़े डॉ बैरवा का जीवन सादगी से भरा है। राजस्थान के विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ काम करने वाले उप मुख्यमंत्री जन-जन में खासे लोकप्रिय हैं।
TagsJaipur उपमुख्यमंत्री डॉ बैरवाआज जन्मदिनJaipur Deputy Chief Minister Dr. Bairwabirthday todayजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





