भारत
ननद और भाभी आमने-सामने, एक ने प्राइवेट पार्ट काटने का लगाया आरोप
jantaserishta.com
31 Aug 2024 10:12 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
इलाज अस्पताल में जारी.
उत्तर पूर्वी दिल्ली: उत्तर पूर्वी दिल्ली से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है. जहां ननद और भाभी के बीच मारपीट हुई. ननद ने अपनी भाभी पर दांत से उसका प्राइवेट पार्ट काटने आरोप लगाया. इसके अलावा पीड़िता का कहना है कि भाई ने भी उसके साथ मारपीट की. दिल्ली पुलिस के मुताबिक 23 अगस्त की रात 8 बजे जेपीसी हॉस्पिटल से एक कॉल मिली थी.
कॉल में बताया गया कि एक महिला हॉस्पिटल में भर्ती हुई है और उसके निजी अंग पर काटने का निशान है और महिला अपनी भाभी पर आरोप लगा रही है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पीड़िता ने अपने बयान में पुलिस को बताया कि उसका अपनी भाभी से कपड़े धोने और सुखाने को लेकर झगड़ा हुआ.
जिसके बाद उसने अपने पति यानी पीड़िता के भाई को बुला लिया. भाई ने आते ही लात और मुक्कों से उसकी पिटाई शुरू कर दी. इसी दौरान उसकी भाभी ने उसके प्राइवेट पार्ट पर जोर से काट दिया. यह घटना खजूरी इलाके की श्रीराम कॉलनी की है.
पुलिस ने इस शिकायत पर खजूरी खास थाने में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक जब उनकी टीम आरोपी के घर पहुंची तो वहां ताला लगा था. घटना के बाद से भाभी शीरीन और भाई शोएब फरार हैं, पुलिस दोनों को तलाशने में जुटी है. फिलहाल पीड़िता का इलाज अस्पताल में चल रहा है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





