
x
Jaipur जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर के बाहरी इलाके में जमवारामगढ़ राज्य राजमार्ग पर रविवार को एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के डिवाइडर से टकराने से एक गर्भवती महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई।पुलिस ने यह जानकारी दी। जमवारामगढ़ थाना के प्रभारी भगवान सहाय ने बताया कि मृतकों की पहचान बंटी (24), उसकी पत्नी भावना (20) और उसकी मां बल्लू देवी (45) के रूप में हुई है।
ये सभी जमवारामगढ़ के गोपालगढ़ गांव के निवासी थे। उन्होंने बताया कि भावना चार माह की गर्भवती थी और हादसे के समय परिवार नींबी गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था।सहाय ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सड़क पर गिरने से तीनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। उन्हें गंभीर हालत में सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि शवों को अस्पताल के मुर्दाघर में रखा गया है।
TagsJaipurमोटरसाइकिलडिवाइडरटकरानेतीनमौत Jaipurmotorcycledividercollisionthreedeaths जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





