राजस्थान

Jaipur: राज्यपाल ने चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह के निवास स्थान पहुंचकर उन्हें ढाढस बंधाया

Tara Tandi
18 Jun 2025 12:47 PM IST
Jaipur: राज्यपाल ने चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह के निवास स्थान पहुंचकर उन्हें ढाढस बंधाया
x
Jaipur जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने बुधवार को चिकित्सा मंत्री श्री गजेंद्र सिंह खींवसर के निवास पर जाकर व्यक्तिगत रूप से शोक संवेदना प्रकट की। इस दौरान उन्होंने श्री खींवसर की धर्मपत्नी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया।
राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि यह अपूरणीय क्षति अत्यंत पीड़ादायक है और इस कठिन समय में वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति दें।
राज्यपाल ने श्री खींवसर और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि वह इस शोक की घड़ी में उनके साथ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन भी रखा
Next Story