छत्तीसगढ़

स्कूल मकड़ी जाल और धूल से पटा, बच्चे साफ करते दिखे

Nil dhankar
18 Jun 2025 12:29 PM IST
स्कूल मकड़ी जाल और धूल से पटा, बच्चे साफ करते दिखे
x
छग

कोरबा। जिले में शाला प्रवेश के पहले दिन बच्चों ने स्कूल में झाड़ू-पोंछा लगाया। करतला विकासखंड स्थित ग्राम जामपानी के शासकीय माध्यमिक शाला में स्कूल प्रबंधन ने बच्चों से साफ सफाई करवाई और कचरा फेंकवाया। इस दौरान किसी ग्रामीण ने वीडियो बना लिया।

जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है स्कूल में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव में स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम की तैयारी के दौरान शिक्षकों की निगरानी में बच्चे झाड़ू-पोंछा लगाते नजर आए।

वहीं, टीचर्स का कहना है कि बच्चे इस तरह के काम खुशी-खुशी करते हैं क्योंकि इससे वे पढ़ाई से बच जाते हैं। यह पहली बार नहीं है जब स्कूल में बच्चों से इस तरह के काम करवाए गए हैं। स्कूल प्रबंधन मजदूर बुलाने की बजाय बच्चों से ही सफाई जैसे काम करवाता है। इस मामले में जब जिला शिक्षा अधिकारी टी पी उपाध्याय से संपर्क किया गया, तो उन्होंने वीडियो देखने के बाद भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उन्होंने केवल स्कूल के कार्यक्रम में जाने की बात कही।

Next Story
null