राजस्थान
Jaipur: राज्यपाल ने नागौर स्थित तेजास्थली मूण्डवा में वार्षिकोत्सव में भाग लिया
Tara Tandi
8 Feb 2025 4:19 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने शनिवार को तेजास्थली मूण्डवा में नवनिर्मित संत श्री दुलाराम कुलरिया व संत श्री पदमाराम कुलरिया आडिटोरियम तथा आयचुकी देवी गंगाराम राठी हॉस्टल भवनों का लोकार्पण किया। उन्होंने वहीं बीपीएड कॉलेज के भवन निर्माण का शिलान्यास भी किया। इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया।
राज्यपाल ने लोक देवता वीर तेजाजी को याद करते हुए महिला शिक्षा को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि लङकिया किसी से कम नहीं है और वर्तमान में बच्चियां ज्यादा आगे बढ रही हैं। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि अच्छा अभ्यास करें, इसी की जरूरत है।
श्री बागडे ने कहा कि भारत में दुनियाभर का सबसे अधिक टैलेंट था और है। उन्होंने कहा कि जिसके पास कौशल होगा, उसे रोजगार मिल जाएगा, इसलिए भारत सरकार कौशल विकास का प्रशिक्षण दे रही है। हमारे हाथ में कला है तो सफल होंगे। बच्चों से कहा कि शारीरिक शक्ति बढाओ, इतनी बढाओ कि दूसरों को डर लगना चाहिए। अपना कौशल और बौद्धिक क्षमता बढाने वाला ही आगे जाएगा।
इस पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री जयंत चौधरी ने बच्चों के कार्यक्रम की सराहना की। श्री चौधरी ने कहा कि राजस्थान की धरती में एक दूसरे के सहयोग की भावना है। यही भारतीयता है, राष्ट्र वाद है।
TagsJaipur राज्यपालनागौर स्थित तेजास्थली मूण्डवावार्षिकोत्सव भाग लियाJaipur GovernorTejasthali Mundwa located in Nagaurparticipated in the annual festivalजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





