राजस्थान
Jaipur: राज्यपाल ने तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के मंदिर में की पूजा अर्चना
Tara Tandi
30 March 2025 1:54 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे रविवार को पाली स्थित रणकपुर पहुंचे। उन्होंने वहां स्थित तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना कर सबके मंगल की कामना की।
राज्यपाल ने अरावली पर्वतमाला के मध्य स्थित रणकपुर के भव्य जैन मंदिरों में उत्कीर्ण मूर्तियों, संगमरमर की नक्काशी और शिल्प सौंदर्य को देखते हुए कहा कि भारतीय शिल्प कला का यह अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने रणकपुर मंदिरों के कलात्मक खंभों, गुंबदों और मेहराबों पर नाजुक जालीदार काम, फूलों की आकृतियाँ को देखकर शिल्पकारों के बारीक काम पर अचरज जताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान भक्ति, शक्ति और वास्तु शिल्प का अद्भुत कला प्रदेश हैं।
TagsJaipur राज्यपालतीर्थंकर भगवान आदिनाथमंदिर पूजा अर्चनाJaipur GovernorTirthankara Lord Adinathtemple worshipजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





