राजस्थान
Jaipur: सुमेरपुर के प्रतिभावान बच्चों ने सरस क्विज में किया शानदार प्रदर्शन
Tara Tandi
19 Aug 2025 6:15 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी कहा है कि देश के लिए पढें और स्वाभिमान के साथ देश के लिए जिएं। उन्होंने बच्चों को पांच-डी का फार्मूला बताते हुए कहा कि डेकोरम (मर्यादा) और डिसिप्लीन (अनुशासन) में रहकर लक्ष्य के प्रति (डिवोशन) समर्पण भाव से (डेटरमिनेशन) प्रतिबद्ध रहेंगे तो पांचवां-डी डवलपमेन्ट यानि विकास को कोई नहीं रोक सकता। श्री देवनानी ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए समय प्रबंधन और अभिभावकों व शिक्षकों का सम्मान करने के लिए कहा।
श्री देवनानी ने केसर काजू कतली की लॉंचिंग की - श्री देवनानी सोमवार को आरसीडीएफ सरस संकुल, जयपुर के सभागार में सरस क्विज, भीलवाडा डेयरी के नव उत्पाद केसर काजू कतली की लॉंचिंग और सुमेरपुर के प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। श्री देवनानी, डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत और आरसीडीएफ की प्रशासक एवं प्रबंध निदेशक श्रीमती श्रुति भारद्वाज ने समारोह का शुभारम्भ किया। इस मौके पर श्री देवनानी ने सुमेरपुर के विभिन्न विद्यालयों के दसवीं एवं बारहवीं कक्षा के 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 99 प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र, भगवद गीता की प्रति और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।
एआई की इर्न्फोमेशन का विश्लेषण अवश्य करें - श्री देवनानी ने कहा कि एकाग्रता, कर्मठता व ईमानदारी के साथ परिश्रम करने पर सफलता निश्चित रूप से मिलती है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता की पृष्ठ भूमि में माता-पिता, शिक्षक, परिवार और समाज की प्रेरणा का महत्वूपर्ण योगदान को सदैव याद रखना चाहिए। विश्लेषण करने का स्वभाव न केवल पढ़ाई में बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाने का महत्वपूर्ण आधार होता है। श्री देवनानी ने कहा कि एआई से इर्न्फोमेशन अवश्य लें लेकिन उसका विश्लेषण करके भावना के साथ तौलकर ही निर्णय लें, एआई में इमोशन नहीं होता है।
गीता और रामायण जरूर पढें - श्री देवनानी ने कहा कि आत्म विश्वास और संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक सोच हर कदम पर सफलता दिलाता है। कर्म की प्रेरणा और निराशा के भाव से बचने के लिए और श्रेष्ठ नागरिक बनने के लिए गीता और रामायण को आवश्यक रूप से पढें। गीता का ग्यारहवें अध्याय को अपने जीवन में उतारे। भारत विज्ञान की दृष्टि से पुरातन काल से ही सर्वोपरि रहा है। श्री देवनानी ने कहा कि टेरिफ से मुकाबला करने के लिए हमें स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करना होगा।
जयपुर भ्रमण बच्चों के लिए प्रेरणादायी - डेयरी मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने कहा कि डेयरी लगातार नवाचार करके गुणवत्ता युक्त उत्पाद ला रहें है जिससे संघ निरन्तर लाभ में चल रहा है। उन्होंने कहा कि सुमेरपुर विधान सभा के प्रतिभावान बच्चों को जयपुर भ्रमण के तहत विधान सभा दर्शन का भी प्रेरणादायी अवसर मिला है। श्री कुमावत ने बच्चों से अपने गांव का नाम रोशन करने और विकसित भारत में योगदान देने का आव्हान किया।
आरसीडीएफ ने 47 वर्षों का रिकार्ड तोडा - आरसीडीएफ की प्रशासक एवं प्रबंध निदेशक ने कहा कि डेयरी संघ 27000 बूथों के माध्यम से विक्रय करके निरन्तर लाभ में चल रहा है। संघ द्वारा शीघ्र ही बायोगैस प्लांट का निर्माण भी किया जावेगा। संघ द्वारा दूध का दूध और पानी का पानी अभियान के तहत दस हजार से अधिक सैम्पल लेकर शुद्ध दूध के अभियान को चलाया जा रहा है। श्रीमती भारद्वाज ने बताया कि आरसीडीएफ ने इस वर्ष गत 47 वर्षों के रिकॉर्ड को तोडते हुए चार सौ करोड रूपये से अधिक का लाभ अर्जित किया है।
इस अवसर पर आयोजित सरस क्विज प्रतियोगिता में सुमेरपुर के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों के बच्चों ने भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ दस बच्चों को स्मार्ट वॉच प्रदान कर सम्मानित किया गया।
TagsJaipur सुमेरपुरप्रतिभावान बच्चोंसरस क्विजकिया शानदार प्रदर्शनJaipur Sumerpurtalented childreninteresting quizgave a wonderful performanceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday
Next Story





