भारत

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाईवे निर्माण में लेवी मांगने वाले 4 अपराधी गिरफ्तार

jantaserishta.com
19 Aug 2025 5:37 PM IST
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हाईवे निर्माण में लेवी मांगने वाले 4 अपराधी गिरफ्तार
x
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्तौल (एक देशी और एक विदेशी), 50 राउंड जिंदा गोली, तीन चोरी की बाइक, चार मोबाइल और रंगदारी में वसूले गए 22 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं.
पलामू: झारखंड के पलामू जिले में इन दिनों नेशनल हाईवे का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसी बीच कुछ अपराधी ठेकेदारों और मजदूरों से जबरन लेवी की मांग कर रहे थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पलामू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के पास से दो पिस्तौल (एक देशी और एक विदेशी), 50 राउंड जिंदा गोली, तीन चोरी की बाइक, चार मोबाइल और रंगदारी में वसूले गए 22 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। पलामू के एएसपी राकेश सिंह ने बताया कि सोमवार की रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी हाईवे निर्माण में लगे मजदूरों और ठेकेदारों को नुकसान पहुंचाने की योजना बना रहे हैं।
इस सूचना के बाद तुरंत सदर डीएसपी मणिभूषण के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। टीम ने पोखराहा, सदर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चारों अपराधियों में शहजाद आलम, साहिल कुमार, रोहित कुमार और फरहान कुरैशी के नाम शामिल हैं। इन चारों का आपराधिक इतिहास रहा है।
पुलिस के अनुसार, फरहान चैनपुर में हुई फायरिंग मामले में जेल जा चुका है। वहीं, शहजाद, साहिल और रोहित, सिंगरा में हुई फायरिंग में शामिल थे, जिसमें एक मुंशी को गोली लगी थी। उस घटना में फायरिंग शहजाद ने की थी।
पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी कुख्यात अपराधी राहुल सिंह के गिरोह से जुड़े हुए हैं और उसी के कहने पर हाईवे निर्माण कार्य में लगे लोगों को डराने और उनसे लेवी वसूलने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने कहा है कि जिले में किसी भी हाल में अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story