राजस्थान
Jaipur: राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का विधान सभा में हुआ आयोजन
Tara Tandi
26 March 2025 6:31 PM IST

x
Jaipur जयपुर । विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विकसित भारत युवा संसद को संबोधित करते हुये कहा कि आज का युवा ही सच्चा भारत है। युवा के मजबूत कंधो पर राष्ट्र का भविष्य है। श्री देवनानी ने कहा कि भारत का संविधान सर्वोच्च है यह समाप्त नहीं हो सकता। संविधान हमारे लोकतंत्र की शक्तियों का केन्द्र है अत: यह हमारे लिए पूजनीय है। इसकी रक्षा करना हम सबका दायित्व है, विकसित भारत के लिए हमें संविधान के अनुकूल ही चलने की आवश्यकता है।
राजस्थान विधान सभा में बुधवार को केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय तथा नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में राष्ट्र मण्डल संसदीय संघ की राजस्थान शाखा द्वारा राज्यस्तरीय विकसित भारत युवा संसद का विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
श्री देवनानी ने कहा कि आज हमें सुनीता विलियम्स जैसी धैर्य, आत्मविश्वास और दृढ़ता की प्रतिमूर्ति नारी शक्ति की आवश्यकता है। हमें हमारे सांस्कृतिक और राष्ट्रीय आदर्शों में निष्ठा रखते हुए उनके मान-सम्मान और गौरव को बनाए रखने की आवश्यकता है। सांस्कृतिक और राष्ट्रीय विरासत के प्रतीक महाराणा सांगा, छत्रपति शिवाजी, छत्रपति महाराज सम्भाजी की गौरवगाथा को आत्मसात करने की आवश्यकता है।
श्री देवनानी ने कहा कि सभी मिलकर लोकतंत्र और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मर्यादा, संवैधानिकता और अस्तित्व में विश्वास रखें। 150 करोड़ भारतीयों द्वारा चुनी गई सरकार भारत को विश्व में सर्वोच्च बनाने के लिए कार्य कर रही है। हमारी सोच, हमारी दृष्टि और हमारा दर्शन लोकतान्त्रिक है। लोकतन्त्र हमारे लिए सिर्फ राजनैतिक पद्धति ही नहीं बल्कि एक विचारधारा भी है।
श्री देवनानी ने कहा कि हम सभी मिलकर भारत को सुदृढ़ और विश्वगुरु के रूप में प्रतिस्थापित करना ही हम सभी का ध्येय होना चाहिए। जनसंख्या नियंत्रण, सामाजिक भेदभाव मिटाने, जातिवाद, क्षेत्रवाद को समाप्त करने, भ्रष्टाचार, बेईमानी को समाप्त करने में सभी को हर संभव योगदान देना होगा।
श्री देवनानी ने कहा कि हम सभी अपने कर्तव्यों व दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 2047 तक विकसित भारत निर्माण के लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्रिय भागीदारी निभायें।
श्री देवनानी ने कहा कि युवा इस देश का भविष्य है और कल के प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, सांसद और विधायक भी आप लोग ही है। उन्होंने कहा कि युवा क्षमताओं को एकीकृत करते हुए इस देश के निर्माण में योगदान दें और लोकतान्त्रिक प्रक्रिया में सदैव भागीदारी रखें। सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो यही भावना लोकतंत्र की है जिसे भारत ने अपनाया है, यही हमारे लोकतान्त्रिक संस्कार हैं। विकसित भारत के निर्माण के लिए युवा शक्ति को जागृत होना होगा, कमर कसनी होगी, एक आवाज उठानी होगी और इसके लिए दृढ़ संकल्प के साथ युवा को आगे बढ़ना होगा।
नेता प्रतिपक्ष श्री टीकाराम जूली ने कहा कि देश का हर कोना निराला है और हर कोने के लोगों में विविधता होने के बावजूद राष्ट्र प्रथम है जो हमारे लोकतंत्र की खासियत है। उन्होंने कहा कि युवा की राजनीति में भागीदारी जरूरी है। राजनीति विकास का आधार है। युवा सही दिशा में जायेगा तो देश तरक्की करके नई ऊंचाइयां छूयेगा। सही मायने में युवाओं को विकास पर मंथन करने की जरूरत है। राजस्थान ऐतिहासिक वीरों की भूमि है और यहां के युवा के रोम-रोम में वीरता समाई हुई है।
राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के सचिव श्री संदीप शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की संकल्पना के अनुरूप विकसित भारत युवा संसद का आयोजन वाकई जीवंत कार्यक्रम है। युवाओं में असीमित उर्जा होती है। युवा प्रतिभावान होता है। यह मंच युवाओं को राष्ट्रीय मुद्दों पर अपने विचार व्यक्त करने और अपनी भूमिका को निभाने का मौका प्रदान करता है। युवा राष्ट्र की आवाज को बुलंद करें और भारत के विकास में सक्रिय भागीदारी निभायें।
खेल एवं युवा विभाग के सचिव डॉ. नीरज कुमार पवन ने आभार ज्ञापित करते हुये कहा कि विकसित भारत युवा संसद में युवाओं को विकसित भारत के मार्ग को प्रशस्त करने में एक सुनहरा अवसर प्रदान करने के लिये केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा राजस्थान के सभी जिलों से 18 से 25 वर्ष के 140 युवाओं का चयन किया गया है। विधान सभा सदन में चर्चा हेतु युवाओं का चयन एक प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया। उन्होंने बताया कि 140 युवाओं में से तीन युवाओं का चयन होगा जो राष्ट्रीय युवा संसद में भाग लेंगे। समारोह में विधायक श्री कैलाश वर्मा, प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक श्री के. के. शर्मा, नेहरू युवा केन्द्र के श्री भवनेश गुप्ता और श्री कृष्ण लाल सहित विधान सभा और युवा एवं खेल विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे।
TagsJaipur राज्य स्तरीय विकसितभारत युवा संसदविधान सभा आयोजनJaipur state level developedIndia Youth ParliamentLegislative Assembly eventजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





