राजस्थान
Jaipur: समाज में आदर्श बनकर नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाए - देवनानी
Tara Tandi
27 Sept 2025 1:05 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय अजमेर के तत्वावधान में शुक्रवार को तोपदड़ा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय जिला शैक्षिक सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय खो-खो संघ के उपाध्यक्ष श्री भंवर सिंह पलाड़ा ने की।
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रदेश का सबसे बड़ा शिक्षक संगठन है। मैं स्वयं तीन दशक तक शिक्षक रहा हूं और ऐसे आयोजनों में शामिल होना परिवार जैसी अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं है वे राष्ट्र निर्माण की धुरी है। शिक्षक विद्यार्थी के जीवन का निर्माता होता है और उसका दायित्व है कि कठोरता और अनुशासन के साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का निर्धारण करे।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी आज शत-प्रतिशत अंक तो अर्जित कर रहे हैं लेकिन उनमें विश्लेषण की क्षमता का विकास भी उतना ही आवश्यक है। राष्ट्र के प्रति भाव उनमें जागृत होना चाहिए। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि शिवाजी को उनके शिक्षकों ने राष्ट्र प्रेम से प्रेरित शिक्षा दी। इसके परिणामस्वरूप वे राष्ट्र के लिए समर्पित हुए।
श्री देवनानी ने कहा कि नवीन शिक्षा नीति का अनुपालन कर विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। देश के वीरों की गाथाएं पढ़ाई जाएं। इससे विद्यार्थी केवल पास होकर नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बनें। व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर फील्ड में जाकर व्यवसाय आरंभ करने वाले और विकसित भारत की अर्थव्यवस्था में योगदान देने वाले युवाओं को तैयार करना ही शिक्षकों की बड़ी भूमिका है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को हमारा देश भारत महान की भावना से प्रेरित करें और भास्कराचार्य एवं आर्यभट जैसे महान विद्वानों की खोज से अवगत कराएं। शिक्षक समाज में आदर्श बनकर नई पीढ़ी को सही दिशा दिखाए।
TagsJaipur समाज आदर्श बनकरनई पीढ़ी सही दिशा दिखाएदेवनानीJaipur Show the newgeneration the rightdirection by becoming an idealin the society - Devnaniजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





