विश्व
OMG! अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी का वायरल वीडियो, हुआ झगड़ा?
jantaserishta.com
27 Sept 2025 12:27 PM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप का राष्ट्रपति हेलिकॉप्टर (मरीन वन) में हुआ एक तनावपूर्ण क्षण दुनियाभर में सुर्खियों में है। वायरल वीडियो में ट्रंप को मेलानिया की ओर उंगली उठाकर कुछ कहते हुए देखा गया, जिससे उनके रिश्तों को लेकर कयासबाजी तेज हो गई। लेकिन न्यूयॉर्क पोस्ट और द गार्जियन की रिपोर्टों में शामिल फॉरेंसिक लिप-रीडर्स ने इन अटकलों पर काफी हद तक विराम लगा दिया है। उनका कहना है कि यह झगड़ा मेलानिया से नहीं बल्कि संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुई एस्केलेटर खराबी को लेकर था।
मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र भवन में प्रवेश के दौरान ट्रंप दंपत्ति एस्केलेटर से ऊपर जा रहे थे। अचानक एस्केलेटर बीच में ही रुक गया, जिससे मेलानिया झटका खाकर असंतुलित हो गईं। ट्रंप ने बाद में अपने UN भाषण में इसका जिक्र करते हुए कहा, “अगर मेलानिया की तबीयत ठीक नहीं होतीं तो वह गिर जातीं।"
वाइट हाउस ने तुरंत जांच की मांग की और आरोप लगाया कि जानबूझकर एस्केलेटर रोका गया हो सकता है। प्रेस सचिव कैरोलिन लीविट ने कहा कि यदि ऐसा जानबूझकर हुआ है तो जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए। वहीं, संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों ने सफाई दी कि मशीनरी में राष्ट्रपति का सुरक्षा तंत्र सक्रिय हो गया था। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के ही वीडियोग्राफर ने अनजाने में सुरक्षा सेंसर ट्रिप कर दिया था।
न्यूयॉर्क पोस्ट ने अपनी एक रिपोर्ट में लिप रीडर जेरेमी फ्रीमैन के हवाले से कहा ट्रंप ने मेलानिया से कहा, “हाउ कैन यू डू दैट?” यानी उनकी झुंझलाहट एस्केलेटर घटना को लेकर थी। द गार्जिय ने निकोल हिकलिंग के हवाले से कहा ट्रंप ने कहा, “मैं इन्हें माफ नहीं कर सकता, इन्होंने तुम्हें चोट पहुंचाने की कोशिश की।” मेलानिया ने जवाब दिया – “हम ऐसा नहीं कर सकते, हमें सुरक्षित रहना चाहिए, तुम सुरक्षित नहीं हो।” इसके बाद ट्रंप बोले – “ये खत्म हो गए। हमें इन्हें चुनौती देनी होगी।”
वीडियो में तनावपूर्ण पल के बावजूद दोनों हेलिकॉप्टर से उतरने के बाद साउथ लॉन पर हाथ पकड़कर चलते दिखे। हालांकि एक्सपर्ट ने उनकी बॉडी लैंगवेज को औपचारिक और कठोर बताया है।
यह पहली बार नहीं है जब ट्रंप दंपत्ति का व्यवहार चर्चा में रहा हो। 2025 के शपथ ग्रहण समारोह में मेलानिया ने ट्रंप का हाथ झटक दिया था। इसके बाद एक और मौके पर उन्होंने ट्रंप को किस करने से रोकने के लिए टोपी का सहारा लिया था।
Tagsअमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंपडोनाल्ड ट्रंपमेलानिया ट्रंपUS President Donald TrumpDonald TrumpMelania Trump
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





