
x
Jaipur जयपुर: नाहरगढ़ पहाड़ी पर शनिवार को एक युवक का कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस, एफएसएल और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर अवशेषों को अस्पताल भिजवाया। शव का 70 प्रतिशत हिस्सा जानवरों ने खा लिया था। एडिशनल डीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि बरामद शव एक महीने से भी ज्यादा पुराना लग रहा है। जानवरों ने अवशेषों को बुरी तरह नोच डाला था, जो कई टुकड़ों में बिखरे मिले। शव की शिनाख्त सुनिश्चित करने के लिए पुलिस ने हाल ही में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही, लापता राहुल के परिजनों से डीएनए टेस्ट भी करवाया जाएगा।
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, करीब पांच दिन पहले एक बच्चा पतंग लेने पहाड़ी पर गया था। वहां उसने सिर और पैर जैसी चीजें देखीं और घर लौटकर परिजनों को बताया, लेकिन उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ। शनिवार सुबह कुछ और बच्चे उसी जगह गए और अवशेष देखकर परिजनों को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और शव की डीएनए रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि शव लापता राहुल का है या किसी और का।
TagsJaipurयुवककंकालसनसनी Jaipuryoung manskeletonsensation जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





