
x
Jaipur जयपुर : राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला कलक्टर काना राम के नेतृत्व में जिले में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन 17 सितंबर, 2025 से प्रारंभ होगा। शिविरों का आयोजन 10 बजे से सांय 5 बजे तक होगा।
जिला कलक्टर ने ग्रामीण सेवा शिविर की सफलता, सुचारू क्रियान्वयन तथा राजस्व विभाग संबंधी कार्यों के लिये राज्य स्तर से समन्वय के लिये दो नोडल अधिकारी नियुक्त किये हैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा को जिला स्तरीय नोडल एवं संयुक्त निदेशक डीओआईटी पंकज मीना को तकनीकी नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं प्रत्येक शिविर के लिए संबंधित उपखण्ड अधिकारी शिविर प्रभारी एवं संबंधित विकास अधिकारी को सहायक शिविर प्रभारी नियुक्त किया है।
अभियान के प्रथम सप्ताह में 17, 18, 19 और 20 सितंबर को प्रत्येक दिन दो ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद प्रत्येक सप्ताह गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को दो-दो ग्राम पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करना है।
अभियान में किए जाने वाले प्रमुख कार्य :- ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान 15 से अधिक विभागों द्वारा लंबित किसान रजिस्ट्रेशन फार्म पूर्ण कराना, कैम्प में आए किसानों को “किसान गिरदावरी ऐप” डाउनलोड कराकर उपयोग हेतु प्रेरित करना, खातों का आपसी सहमति से विभाजन एवं रास्ते खोलना, लंबित नोटिसों की तामीली कराना, राष्ट्रव्यापी संतृप्ति अभियान में सहयोग प्रदान करना, सीमाज्ञान/पत्थरगढ़ी के प्रकरणों का समाधान, आय, जाति, मूल निवास एवं हैसियत प्रमाण-पत्र बनाना और वितरित करना, नामांतरण से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण, सरकारी, चारागाह व विभागीय भूमि पर अतिक्रमण हटाने के प्रकरणों का समाधान, नवीन स्वीकृत सामुदायिक शौचालयों की स्वीकृतियां जारी करना और पूर्व में बने शौचालयों को क्रियाशील बनाना, सोक पिट, मैजिक पिट, लीच पिट की स्वीकृतियां जारी करना, घर-घर कचरा संग्रहण हेतु लंबित कार्यादेश जारी करना और व्यवस्था का निरीक्षण करना आदि कार्य किये जाएंगे। साथ ही अभियान में स्वामित्व योजना के तहत पट्टों हेतु आवेदन, स्वीकृतियां एवं वितरण, दीनदयाल उपाध्याय गरीबी मुक्त गांव योजना के तहत 10 हजार और गांवों में बीपीएल परिवारों का सर्वे किया जाएगा। इसके अलावा बिजली तारों के रखरखाव, बीज मिनी किट वितरण, स्वच्छता एवं वृक्षारोपण, मूल निवास व जाति प्रमाण पत्र बनाने, लम्बित फार्मर रजिस्ट्री को पूर्ण करवाने, किसान गिरदावरी ऐप डाउनलोड करवाने संबंधी कार्य भी किए जाएंगे। जनहानि, पशुहानि एवं मकानों के नुकसान के आवेदन प्राप्त करना एवं स्वीकृतियां जारी करने का कार्य भी इस दौरान किया जाएगा।
सितम्बर माह में इन ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर :- तहसील सवाई माधोपुर की ग्राम पंचायत लोरवाड़ा एवं अजनोटी में 17 सितंबर, रामड़ी एवं आटूनकला में 18 सितंबर, सुनारी एवं करमोदा में 19 सितंबर, दोबड़ा कलां एवं सेलू में 20 सितंबर, पचीपल्या एवं खटुपुरा में 25 सितंबर, सूरवाल एवं नीदडदा में 26 सितंबर, मैनपुरा एवं जटवाड़ा कला के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में 27 सितंबर को ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
तहसील मलारना डूंगर की ग्राम पंचायत निमोद के पंचायत भवन एवं तारनपुर के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में 17 सितंबर को, डिडवाड़ा के पंचायत भवन एवं मलारना चौड़ के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में 18 सितंबर को, सांकड़ा एवं मकसूदनपुरा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में 19 सितंबर को, श्यामोली के रा.उ.प्रा.वि. श्यामोली एवं ऐबरा के पंचायत भवन में 20 सितंबर को, चकबिलोली के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र एवं दोनायचा के रा.उ.मा.वि. दोनायचा में 25 सितंबर को, बिच्छीदोना एवं भूखा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में 26 सितंबर को, भाड़ौती एवं गंभीरा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में 27 सितंबर को ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
तहसील खण्डार की ग्राम पंचायत कुरेड़ी एवं बालेर में 17 सितंबर को, बिचपुरी गुजरान एवं क्यारदा कलां में 18 सितंबर को, कोसरा एवं रोड़ावद में 19 सितंबर को, सिंगोर कलां एवं अक्षयगढ़ में 20 सितंबर को, बहरावण्ड़ा कलां एवं बरनावदा में 25 सितंबर को, गोठड़ा एवं अनियाला में 26 सितंबर को, मेईकलां एवं खण्डवेला के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में 27 सितंबर को ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
तहसील बामनवास की ग्राम पंचायत सितोड़ एवं कोयला में 17 सितंबर को, अमावरा एवं भांवरा में 18 सितंबर को, सांचौली एवं नारौली चौड़ में 19 सितंबर को, सुकार एवं रिवाली में 20 सितंबर को, गण्डाल एवं शफीपुरा में 25 सितंबर को भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में तथा बिचपुरी के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में एवं घुडला के राजकीय माध्यमिक विद्यालय घुडला में 26 सितंबर को, गोठ एवं मोरपा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में 27 सितंबर को ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
तहसील गंगापुर सिटी की ग्राम पंचायत छावा एवं चूली में 17 सितंबर को, खेड़ा बाढ़ रामगढ़ एवं हीरापुर में 18 सितंबर, तलावड़ा एवं नारायणपुर टटवाड़ा में 19 सितंबर, मीना पाड़ा एवं कुनकटाकलां में 20 सितंबर, अमरगढ़ एवं बूचौलाई में 25 सितंबर, नौगांव एवं उमरी में 26 सितंबर, सलेमपुर एवं हिंगोटिया के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में 27 सितंबर को ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
तहसील वजीरपुर की ग्राम पंचायत मैडी एवं रायपुर में 17 सिंतबर, पावटा एवं मीना बड़ौदा में 18 सितंबर, बड़ौली एवं फुलवाड़ा में 19 सितंबर, खण्डीप एवं मोहचा में 20 सितंबर, रेण्डायल गुर्जर एवं भालपुर में 25 सितंबर, शिवाला एवं बगलाई में 26 सितंबर, पीलौदा एवं महानन्दपुर ड्योडा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में 27 सितंबर को ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
तहसील बौंली की ग्राम पंचायत जस्टाना एवं पीपलदा में 17 सितंबर, कोडयाई एवं गालदकलां में 18 सितंबर, बड़ागांव सरवर एवं मामडोली में 19 सितंबर, बांस टोरड़ा एवं पीपलवाड़ा में 20 सितंबर, हिन्दूपुरा एवं हथडोली में 25 सितंबर, निमोद राठोद एवं बागडोली में 26 सितंबर, बपूई एवं लाखनपुर के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में 27 सितंबर को ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
तहसील चौथ का बरवाड़ा की ग्राम पंचायत बलरिया एवं रजवाना में 17 सितंबर, आदलवाड़ा कलां एवं जौंला में 18 सितंबर, भगवतगढ़ एवं झोंपड़ा में 19 सितंबर, चौथ का बरवाड़ा एवं पावडेरा में 20 सितंबर, बिन्जारी एवं भैडोला में 25 सितंबर, टापुर एवं महापुरा में 26 सितंबर, सारसोप एवं डिडायच के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में 27 सितंबर को ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर काना राम ने अपील की है कि जिले के नागरिक आवश्यक दस्तावेजों के साथ अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में भाग लें, आवेदन करें और योजनाओं का लाभ प्राप्त कर अपने जीवन को बेहतर बनाएं।
TagsJaipur 17 सितंबरआयोजित होंगेग्रामीण सेवा शिविरJaipur 17 SeptemberRural service camp will be organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





