
x
Jaipur जयपुर । स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव श्री रवि जैन ने मंगलवार को मुख्यालय के सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने विभाग के कार्यों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर भविष्य की कार्ययोजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
श्री जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी जनजीवन से जुड़ी योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत मिशन (शहरी), अमृत योजना, अन्नपूर्णा रसोई योजना, शहरों की साफ-सफाई, कचरा प्रबंधन, नालों की सफाई, स्मार्ट सिटी परियोजनाएं आदि का धरातल पर प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नगर निकायों की कार्य क्षमता बढ़ाने, पारदर्शिता एवं जनभागीदारी को सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया।
बैठक के दौरान उन्होंने प्रमुख चुनौतियों जैसे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, जलभराव, स्ट्रीट वेंडर ज़ोन का सुव्यवस्थित संचालन, राजस्व वृद्धि एवं नगरीय निकायों में ई-गवर्नेंस को विस्तार देने की दिशा में अधिकारियों से फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन तक योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचना ही विभाग की प्राथमिकता होनी चाहिए।
श्री जैन ने अधिकारियों को कहा कि सभी नगरीय निकाय जनसुनवाई तंत्र को और अधिक संवेदनशील एवं सुदृढ़ बनाए तथा समयबद्ध सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और पारदर्शिता को आधार बनाकर ही सुशासन की स्थापना संभव है। बैठक में विभाग के निदेशक श्री इंद्रजीत सिंह, अतिरिक्त निदेशक श्री श्याम सिंह, मुख्य अभियंता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
TagsJaipur स्वायत्त शासन विभागसमीक्षा बैठक आयोजितJaipur Department of Autonomous Governmentreview meeting heldजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





