राजस्थान
Jaipur: विधान सभा में उप सचिव रघुवीर सिंह का सेवानिवृत्ति समारोह
Tara Tandi
1 Oct 2024 7:19 PM IST

x
Jaipurजयपुर । राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा है कि विधान सभा हमारी है, ऐसी सामूहिकता के भाव से श्रेष्ठ कार्य करें। उन्होंने कहा कि जीवन में व्यावहारिक सोच रखें। विधान सभा सेवा से रिटायर भले ही हो जायें, लेकिन जीवन में कभी भी टायर्ड महसूस न करें। सदैव कार्य करते रहे। श्री देवनानी मंगलवार को विधान सभा में उप सचिव श्री रघुवीर सिंह के अर्धवार्षिक आयु प्राप्त होने पर आयोजित सेवा निवृत्ति समारोह को संबोधित कर रहे थे। श्री देवनानी ने कहा कि विधानसभाओं के सम्मेलन में यह चर्चा थी कि राजस्थान विधान सभा देश की श्रेष्ठ विधान सभाओं में शुमार है। राजस्थान विधान सभा की यह पहचान विधान सभा के प्रत्येक कर्मचारी और अधिकारी के योगदान से बनी है।
विधान सभा के विशिष्ट सचिव श्री भारत भूषण शर्मा ने स्वागत उद्बोधन किया। सेवानिवृत्त उप सचिव श्री रघुवीर सिंह ने अपने अनुभव सुनायें। इस मौके पर विशिष्ट सहायक श्री के. के. शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव श्री पुरुषोत्तम शर्मा, उप सचिव श्री संजीव शर्मा सहित विधान सभा के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। विधान सभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने श्री रघुवीर सिंह का साफा पहनाकर शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनन्दन किया। राजस्थान विधान सभा की बचत एवं साख सहकारी समिति के अध्यक्ष श्री रवि जैन द्वारा अध्यक्ष महोदय का आभार प्रकट किया।
विधान सभा अध्यक्ष ने समिति कार्यकारिणी को शपथ दिलाई—
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को विधान सभा में राजस्थान विधान सभा सचिवालय कर्मचारी बचत एवं साख सहकारी समिति की नव निर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शपथ दिलाई। श्री देवनानी ने समिति में श्री रवि कुमार जैन अध्यक्ष, श्री अजय शर्मा उपाध्यक्ष, श्री सुरेश मीणा सचिव, श्री योगेश त्रिपाठी को कोषाध्यक्ष और आभा रस्तोगी, रसिक बिहारी मीणा, भानु प्रकाश शर्मा, अनिता शर्मा, रितेश मोदी, नरेश कुमार जोशी, रविन्द्र नैनावत और दीपक शर्मा को सदस्य पद की शपथ दिलाई। श्री देवनानी ने कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि सभी निष्ठा से कार्य कर समिति को प्रगति की राह पर ले जायें। आपसी सदभाव का वातावरण बनायें। कर्मचारी एक-दूसरे के सुख-दर्द में भागीदार बनें। समिति के अध्यक्ष श्री रवि जैन ने विधान सभा अध्यक्ष को समिति द्वारा किये जाने वाले कार्यों की रूपरेखा की विस्तार से जानकारी दी।
महात्मा गांधी व श्री शास्त्री को श्री देवनानी ने किया नमन —
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने महात्मा गांधी व स्व. शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन किया है। श्री देवनानी ने कहा है कि यह दिवस अतीत के संघर्षों का सम्मान करने का प्रतीक है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व.श्री लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिखाये गए त्याग के मार्ग का अनुसरण कर हमें राष्ट्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
इन्दिरा शर्मा विधान सभा में पहली महिला उप सचिव—
राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने विधानसभा की पहली महिला उप सचिव श्रीमती इंदिरा शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सहायक सचिव से पदोन्नत श्रीमती इन्दिरा शर्मा ने विधान सभा की पहली महिला उप सचिव बनने पर अध्यक्ष श्री देवनानी का आभार व्यक्त किया है। विधान सभा की सभी महिलाकर्मियों ने भी विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी का समय पर पदोन्नती किये जाने के लिए आभार जताया है। इससे पहले विधानसभा में दो महिलाओं को सेवानिवृति के बाद पदोन्नति लाभ मिला था।
TagsJaipur:विधान सभाउप सचिव रघुवीर सिंहसेवानिवृत्ति समारोहJaipur: Legislative AssemblyDeputy Secretary Raghuveer Singhretirement ceremonyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





