राजस्थान
Jaipur: आदिवासी समाज की पीड़ा दूर करना संकल्प- लोकसभा अध्यक्ष
Tara Tandi
13 Jun 2025 6:20 PM IST

x
Jaipur जयपुर । लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने शुक्रवार को बूंदी जिले के डाबी कस्बे में अमर शहीद नानक जी भील के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने अहमदाबाद विमान दुर्घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया और दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री बिरला ने कहा कि अहमदाबाद में हुआ भीषण विमान हादसा पूरे देश को भीतर तक झकझोर गया है। इस दुर्घटना में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदना है। देश के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ दूसरे देशों के लोग भी इसमें प्रभावित हुए हैं। जिन परिवारों पर यह संकट आया है, पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
दुर्घटना की पीड़ा के बीच, डाबी पहुंचे श्री बिरला ने शहीद नानक जी भील को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि नानक जी भील ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपने लोकगीतों और अन्य कलाओं के माध्यम से जनजागरण कर आदिवासी समाज को आंदोलन से जोड़ा। उनका बलिदान स्थल हम सभी के लिए प्रेरणा का केंद्र है, जहां से आने वाली पीढ़ियां देशभक्ति की भावना ग्रहण करेंगी।
उन्होंने कहा कि हम आदिवासी समाज के क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाने के संकल्प के साथ काम कर रहे हैं। जल जीवन मिशन में ‘हर घर नल’ लक्ष्य के अंतर्गत आगामी दो वर्षों में इस क्षेत्र के प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया जाएगा। साथ ही, सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी सुविधाएं भी प्राथमिकता के साथ मुहैया कराई जाएंगी।
TagsJaipur आदिवासी समाजपीड़ा दूर करना संकल्पलोकसभा अध्यक्षJaipur Tribal societyresolve to remove sufferingLok Sabha Speakerजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





