राजस्थान
Jaipur: मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री निवास पर नियमित जनसुनवाई
Tara Tandi
15 Sept 2025 12:50 PM IST

x
Jaipur जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की भावना से जन कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य कर रही है। राज्य की जनता को पारदर्शी और जवाबदेही सुशासन देने की दिशा में मुख्यमंत्री द्वारा नियमित रूप से जनसुनवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री की इस पहल से जनता की समस्याओं का निस्तारण मौके पर ही हो रहा है और उन्हें त्वरित राहत मिल रही है।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा हर सोमवार मुख्यमंत्री निवास पर जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और परिवेदनाएं सुनते हैं और संबंधित विभागों को तत्काल समस्याओं के समाधान हेतु निर्देशित करते हैं। इससे प्रशासनिक तंत्र में संवेदनशीलता के साथ त्वरित समाधान की परंपरा विकसित हुई है।
ऐसा ही एक उदाहरण बाड़मेर जिले के शहीद उगम सिंह की वीरांगना श्रीमती किरण कंवर का है, जिनको मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर बड़ी राहत मिली। उनकी पुत्री सुश्री ज्योति राठौड़ को शहीद आश्रित कोटे से केन्द्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड बाड़मेर में निरीक्षक गे्रड द्वितीय के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई।
इसी प्रकार अलवर जिले की श्रीमती सुनीता सैनी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना में पंजीकरण न हो पाने के कारण अपने पुत्र रिनित का अपेंडिक्स का इलाज नहीं करवा पा रही थी। जनसुनवाई के दौरान उनकी समस्या सामने आने पर मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए और सुनीता के पुत्र का इलाज मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत हो पाया।
एक अन्य प्रकरण में जोधपुर जिले की दिव्यांग श्रीमती संजू ने जब आवागमन में होने वाली परेशानी से मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा को अवगत कराया तो, उन्होंने जिला कलक्टर को तत्काल निर्देशित कर श्रीमती संजू को स्कूटी उपलब्ध करवायी। अब दिव्यांग महिला की राह सुगम हो गई है।
उपरोक्त प्रकरण तो उदाहरण मात्र हैं। मुख्यमंत्री निवास पर पहुंचने वाले ऐसे हजारों लोगों के चहरे पर वापस लौटते समय मुस्कान नजर आती है, क्योंकि उनकी समस्या का मौके पर ही समाधान हो जाता है। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा का प्रदेशवासियों से सीधा जुड़ाव पंडित दीनदयाल के एकात्म मानववाद के सिद्धांत को परीलक्षित करने के साथ ही जनकल्याण की सोच को भी दर्शाता है।
TagsJaipur मुख्यमंत्री द्वारामुख्यमंत्री निवासनियमित जनसुनवाईJaipur by the Chief MinisterChief Minister's residenceregular public hearingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





