भारत
LIVE वीडियो नर्सों की बहादुरी का, वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
jantaserishta.com
15 Sept 2025 11:46 AM IST

x
देखें वीडियो.
नगांव: असम में रविवार की शाम 4 बजकर 40 मिनट पर 5.9 रिएक्टर स्किल का भूकंप आया था. भूकंप के दौरान यहां नगांव जिले में अपनी जान की परवाह किए बगैर आदित्य नर्सिंग होम की नर्सें एनआईएसयू (NICU) में बच्चों की रक्षा करती नजर आईं. यह वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया. इस वीडियो की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं.
5.9 रिएक्टर स्किल के भूकंप से जब सभी लोग घबराहट के मारे अपनी-अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर दौड़ रहे थे. ठीक उसी वक्त एक ऐसा नजारा सीसीटीवी में कैद हुआ, जिससे यह साबित होता है कि मानवता अभी भी जीवित है. भूकंप के दौरान असम के नौगांव जिले के नौगांव स्थित आदित्य नर्सिंग होम में दो नर्सों ने अपनी जान की परवाह किए बगैर NISU केयर वार्ड में मासूमों की रक्षा करतीं दिखीं.
हॉस्पिटल मैनेजमेंट की तरफ से यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. सीसीटीवी वायरल होने के बाद से ही लोगों में उन दोनों नर्सों के लिए सम्मान बढ़ गया. साथ ही लोगों ने दोनों नर्सों को पुरस्कार भी देने की घोषणा कर डाली.
अधिकारियों ने बताया कि रविवार को पूर्वोत्तर क्षेत्र और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में 5.8 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप से किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है. अधिकारियों ने बताया कि शाम 4.41 बजे आए भूकंप का केंद्र उदलगुरी ज़िले में था. भूकंप की गहराई 5 किलोमीटर थी.
भूकंप के दौरान गुवाहाटी में दहशत में लोग अपने घरों से बाहर निकलते देखे गए थे. वहीं, मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में भी लोगों ने झटके महसूस किए. अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में भी लोग दहशत में अपने घरों और दुकानों से बाहर निकलते देखे गए.
#साहसी_नर्स ये मामला असम का है जहाँ नर्स ने भूकंप के बीच भी नवजात की हिफाज़त की। pic.twitter.com/cxHpSCOy3Y
— Makhdoom Irfani (@makhdoom_irfani) September 15, 2025
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





