राजस्थान
Jaipur: जल स्रोतों की नियमित सफाई से जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा
Tara Tandi
21 Jun 2025 12:58 PM IST

x
Jaipur जयपुर : गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम ने 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को गंभीर नदी के तट पर पहुँचकर श्रमदान किया।| श्रमदान कर आमजन से अपील की कि कि वे अपने आसपास स्थित नदी, नाले, पोखर, नहर, बावड़ी और तालाब जैसे पारंपरिक जल स्रोतों की स्वेच्छा से सफाई करते रहें| जिससे वर्षा जल का संचय सुचारु रूप से हो सके और स्थानीय भू-जल स्तर में वृद्धि संभव हो। ताकि आने वाले समय में जिलेवासियों को किसी भी प्रकार के जलसंकट का सामना नहीं करना पड़े
उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी एवं कर्मचारी गंभीर नदी सहित अन्य जल स्रोतों की सफाई कार्य में सक्रिय रूप से भाग लें, ताकि स्वच्छ जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि जल स्रोतों की नियमित सफाई से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, जिससे भविष्य में जल संकट की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी। इस अवसर पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के प्रमुख शासन सचिव एवं जिला प्रभारी सचिव श्री सुबीर कुमार ने भी श्रमदान किया|
प्रभारी सचिव ने कहा कि श्रमदान के इस कार्यक्रम के माध्यम से एक सामाजिक संदेश दिया गया| जन सहभागिता के माध्यम से जल संरक्षण के अभियान को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा कि मंशानुरूप जन-आंदोलन का रूप दिया जा रहा है| जिससे इसके सार्थक परिणाम मिल सकें। आयोजन में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों व युवाओं ने भी भाग लिया और जल स्रोतों की महत्ता को समझते हुए सफाई में योगदान दिया।
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर श्री नीलाभ सक्सेना, अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री हेमराज परिडवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री गुमना राम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शिवचरण मीणा, आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक श्री अरविंद, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता श्री पी.सी. मीणा, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. गंगासहाय मीणा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक श्री धर्मेंद्र कुमार मीणा सहित अन्य कर्मचारी, अधिकारी, युवा संगठन और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
TagsJaipur जल स्रोतोंनियमित सफाईजल संरक्षण बढ़ावाJaipur water sourcesregular cleaningpromotion of water conservationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





