भारत

भाजपा नेता का शव मिलने से हड़कंप

jantaserishta.com
21 Jun 2025 11:18 AM IST
भाजपा नेता का शव मिलने से हड़कंप
x
फैली सनसनी.
हुगली: पश्चिम बंगाल के आरामबाग के गोघाट में बीजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष का हाथ बंधा लटकता शव घर के बालकनी में मिला. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं, परिजनों ने बीजेपी नेता की हत्या करके शव को लटकाने का आरोप लगाया है.
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह 7 बजे बीजेपी कार्यकर्ता का हाथ बंधा लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटना हुगली ज़िले के गोघाट के सानबंदी इलाके में हुई. मृतक बीजेपी कार्यकर्ता का नाम शेख बकीबुल्ला है. वे गोघाट के अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष थे. शनिवार सुबह जब परिवार के लोग जागे तो उन्होंने शेख को घर की बालकनी से लटकता हुआ पाया. यहां तक ​​कि उनके दोनों हाथ भी रस्सी से बंधे हुए थे.
परिवार के लोगों ने दावा किया कि बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या की गई है. उन्होंने यहां तक ​​दावा किया कि यह एक राजनीतिक हत्या है. घटना की खबर मिलने के बाद गोघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस को स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा. बाद में जब पार्टी के उच्च नेतृत्व मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने शव को बरामद किया.
मामले में परिवार के लोगों समेत बीजेपी नेतृत्व ने घटना की उचित जांच की मांग की है. पुलिस ने बताया कि एक बीजेपी नेता का शव लटकता हुआ पाया गया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story