राजस्थान
Jaipur: RAS Mains 2024: अभ्यर्थियों ने तेजी से डाउनलोड किए एडमिट कार्ड
Tara Tandi
15 Jun 2025 7:49 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आरएएस (मुख्य) परीक्षा-2024 के एडमिट कार्ड पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार शनिवार को आयोग की वेबसाइट एवं एसएसओ पोर्टल पर अपलोड किए गए। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभी तक 20 हजार से अधिक अभ्यर्थियों द्वारा इन्हें डाउनलोड किया जा चुका है। आयोग द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 17 व 18 जून 2025 को किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रमानुसार प्रातः 9 से दोपहर 12 बजे तक एवं दोपहर 2.30 से सायं 5.30 बजे तक अजमेर में 29 तथा जयपुर में 48 कुल 77 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आयोग द्वारा 21 हजार 440 अभ्यर्थी पंजीकृत किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि 31 दिसंबर 2024 को ही आयोग द्वारा आरएएस (मुख्य) परीक्षा-2024 की प्रस्तावित तिथि जारी कर दी गई थी। इस भर्ती के अन्तर्गत प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 2 फरवरी, 2025 को किया जाकर 20 फरवरी, 2025 यानी कि 18 दिन के भीतर ही परिणाम भी जारी कर दिया गया था। आयोग द्वारा मुख्य परीक्षा की प्रस्तावित तिथि पूर्व में ही जारी कर दिए जाने एवं प्रारंभिक परीक्षा उपरांत शीघ्र ही परिणाम के फलस्वरूप अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारियों के लिए सुनिश्चित कार्य योजना बनाकर समयान्तर्गत तैयारी करने का पर्याप्त समय प्राप्त हुआ है।
आयोग ने दी सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं—
आयोग द्वारा अपने अधिकारिक एक्स हैंडल पर सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई है। इस पर भारी संख्या में अभ्यर्थियों द्वारा तय कैलेंडर अनुसार परीक्षा कराने के निर्णय को लेकर आयोग की सराहना की गई है।
भर्ती परीक्षाओं के संबंध में अभ्यर्थियों की सदैव से अपेक्षा रही है कि राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा भी संघ लोक सेवा आयोग की भांति परीक्षा कैलेंडर अनुसार समयबद्ध परीक्षाओं का आयोजन किया जाए।
आयोग की पोस्ट पर आए कुछ कमेंट—
—समयबद्धता अब सिर्फ एक लक्ष्य नही, व्यवस्था का हिस्सा बन चुकी है।
—इस निर्णय ने स्पष्ट किया कि सिस्टम अब युवाओं की जरूरतों को प्राथमिकता देना सीख चुका है।
—यह सिर्फ परीक्षा नहीं, भविष्य की ओर बढ़ाया गया एक भरोसेमंद कदम।
—अब छात्रों को अनिश्चिता में जीने की जरूरत नहीं।
—परीक्षा समय पर करवाने का निर्णय बिल्कुल सही।
TagsJaipur RAS Mains 2024अभ्यर्थियों तेजीडाउनलोड एडमिट कार्डCandidates hurry upDownload Admit Cardजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





