राजस्थान
Jaipur: रेलवे ने बदली समयसारिणी, इन रूट्स पर यात्रियों को करना होगा प्लान में बदलाव
Tara Tandi
9 May 2025 1:44 PM IST

x
Jaipur जयपुर: वर्तमान आपातकालीन स्थितियों के मद्देनजर उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर-पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी :
आंशिक रद्द रेल सेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 12468 (जयपुर-जैसलमेर) 8 मई को जयपुर से प्रस्थान करने वाली यह गाड़ी बीकानेर तक ही संचालित होगी। अर्थात बीकानेर से जैसलमेर के मध्य यह सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12467 (जैसलमेर - जयपुर) 9 मई को जैसलमेर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी। अर्थात जैसलमेर से बीकानेर के बीच यह सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
रीशड्यूल रेल सेवाएं :
गाड़ी संख्या 14661 (बाड़मेर - जम्मू तवी) 9 मई को बाड़मेर से निर्धारित समय 12:20 बजे के बजाय 6:00 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 74840 (बाड़मेर - भगत की कोठी) 9 मई को बाड़मेर से निर्धारित समय 3:30 के स्थान पर 6:30 बजे रवाना होगी।
गाड़ी संख्या 15013 (जैसलमेर - काठगोदाम) 9 मई को जैसलमेर से निर्धारित समय 2:40 की बजाय 7:30 बजे प्रस्थान करेगी।
रेगूलेटेड रेल सेवाएं:
गाड़ी संख्या 14662 (जम्मूतवी - बाड़मेर) 7 मई को जम्मू तवी से रवाना होने वाली यह गाड़ी मार्ग में नियंत्रित रहेगी तथा 9 मई को 7:30 बजे बाड़मेर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 14087 (दिल्ली - जैसलमेर) 8 मई को दिल्ली से प्रस्थान करने वाली यह रेलसेवा मार्ग में नियंत्रित रहेगी और 9 मई को 7 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 15014 (काठगोदाम - जैसलमेर) 7 मई को काठगोदाम से रवाना होने वाली यह गाड़ी मार्ग में नियंत्रित रहेगी और 9 मई को 6:30 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।
TagsJaipur रेलवे बदली समयसारिणीरूट्स यात्रियोंप्लान बदलावJaipur Railway changed timetableroutes passengersplan changeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





