राजस्थान
Jaipur: आर-कैट टेक वर्कशॉप: समर कैंप 2025 में कक्षा 6-12 के विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क कोर्स
Tara Tandi
24 May 2025 4:24 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान सेंटर फॉर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी (आर-कैट) कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों के लिए एक रोमांचक टेक वर्कशॉप – समर कैंप 2025 का आयोजन कर रहा है। जयपुर स्थित आर-कैट परिसर में 3 जून से शुरू होने वाला यह समर कैंप विद्यार्थियों को तकनीक की दुनिया में कदम रखने और भविष्य के लिए तैयार होने का सुनहरा अवसर प्रदान करेगा।
आधुनिक तकनीक से होगा परिचय
इस समर कैंप में विद्यार्थियों को ग्राफिक डिजाइन, वेबसाइट डेवलपमेंट का परिचय, पायथन प्रोग्रामिंग का परिचय, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का परिचय, वीडियो एडिटिंग और कंटेंट क्रिएशन तथा नो-कोड प्लेटफॉर्म के माध्यम से मोबाइल ऐप डेवलपमेंट जैसे विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी।
यह समर कैंप छात्रों को तकनीकी कौशल विकसित करने और भविष्य की डिजिटल दुनिया के लिए तैयार होने का अनूठा अवसर प्रदान करेगा। 3 जून से प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होने वाले इस नि:शुल्क समर कैंप के लिए विद्यार्थियों को सिक्योरिटी डिपॉजिट के रूप में 1000 रुपए जमा करवाने होंगे, जो वापसी योग्य हैं। समर कैंप में सभी पाठ्यक्रमों के लिए सीटें सीमित हैं। अधिक जानकारी आर-कैट की वेबसाइट पर उपलब्ध है
TagsJaipur आर-कैट टेक वर्कशॉपसमर कैंप 2025कक्षा 6-12 विद्यार्थियोंनि:शुल्क कोर्सJaipur R-CAT Tech WorkshopSummer Camp 2025Class 6-12 StudentsFree Courseजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





