राजस्थान

Jaipur: पुलिस ने पकड़ी नकली नोट छापने की फैक्ट्री, मुख्य सरगना गिरफ्तार

Sarita
19 Dec 2025 10:28 AM IST
Jaipur: पुलिस ने पकड़ी नकली नोट छापने की फैक्ट्री, मुख्य सरगना गिरफ्तार
x
Jaipur जयपुर : राजस्थान की जयपुर पुलिस ने जाली नोट छापकर बाजार में चलाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गिरोह के मुख्य सूत्रधार गौरव पुडीर को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया है. वहां पुलिस ने जाली नोट छापने के उपकरण भी जब्त किए हैं. प्रारंभिक तौर पर सामने आया है कि इस गिरोह मास्टरमाइंड के खिलाफ पहले भी जाली नोट के मामले दर्ज हैं. उसके द्वारा राजस्थान के अलावा कई अन्य राज्यों में भी जाली नोट भेजने की बात सामने आई है. इस गैंग से अब तक 6.51 लाख रुपए के नकली नोट बरामद किए जा चुके हैं.
स्पेशल कमिश्नर (ऑपेरशन) राहुल प्रकाश ने बताया कि चित्रकूट थाना पुलिस ने जाली नोट के मामले में झालावाड़ के दुबालिया निवासी गोविंद चौधरी और चित्रकूट निवासी देवेश फांडा को गिरफ्तार किया था. उनसे पूछताछ में सामने आया कि वे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से जाली नोट लेकर आए थे. पुलिस की एक टीम ने डिकॉय ऑपेरशन किया और जाली नोट के खरीदार बनकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर पहुंची. जहां गिरोह के मास्टरमाइंड को जाली नोट खरीदने के बहाने मिलने बुलाया और धर दबोचा|
Next Story