राजस्थान
Jaipur: संसदीय कार्य मंत्री ने बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की
Tara Tandi
25 Aug 2025 11:31 AM IST

x
Jaipur जयपुर । संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने रविवार को जोधपुर में विधानसभा क्षेत्र लूणी के ग्राम धांधिया में बजट घोषणा के अंतर्गत स्वीकृत लूणी से धांधिया डामर सड़क निर्माण कार्य (लागत 265 लाख रूपये) का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संसदीय कार्य मंत्री ने अधिकारियों से कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता संबंधी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिए कि सड़क निर्माण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें और कार्य की गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी नहीं रखें। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से ग्रामीण अंचल की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और आमजन को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
श्री पटेल ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है और बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। सड़कों के सुदृढ़ नेटवर्क से क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
TagsJaipur संसदीय कार्य मंत्रीबजट घोषणाओंक्रियान्वयन समीक्षाJaipur: Parliamentary Affairs Minister reviewed the implementation of budget announcementsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





