राजस्थान
Jaipur: संसदीय कार्य मंत्री और कलेक्टर ने संगरिया में ड्रेनेज का किया निरीक्षण
Tara Tandi
15 Sept 2025 12:09 PM IST

x
Jaipur जयपुर । संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल और जोधपुर जिला कलक्टर श्री गौरव अग्रवाल ने रविवार को ग्राम पंचायत सांगरिया में सालावास मुख्य ड्रेनेज के क्षतिग्रस्त होने के कारण गांव में सीवरेज के गंदे पानी की निकासी के लिए के ड्रेनेज का जायजा लिया।
श्री पटेल ने कहा सीवरेज के पानी की त्वरित निकास सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा अस्थाई एवं त्वरित समाधान के लिए हेलीपेड सर्किल से कुड़ी नाले में पाइप लाइन के माध्यम से आवश्यक संसाधन लगाकर गंदे पानी की शीघ्र निकासी कर आमजन को राहत प्रदान करें। उन्होंने सांगरिया की भावी आवश्यकता को ध्यान में रखकर हेलीपेड सर्किल से चामुंडा मंदिर होते हुए सिंघवी टेंट हाउस तक 2.5 किलोमीटर की 1200 एमएम की नवीन सीवरेज लाइन के लिए डीपीआर बनाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा सांगरिया में वर्तमान सीवरेज लाइन ज़िगजैग आकर और कम क्षमता की है, जिससे बारिश में ओवरफ्लो से कॉलोनियों में गंदा पानी फैल जाता है। इस विषय को ध्यान में रखकर निगम के अधिकारी नवीन ड्रैनेज के लिए प्लान तैयार करें।
संसदीय कार्य मंत्री ने नगर निगम आयुक्त श्री सिद्धार्थ पालानीचामी के साथ वैकल्पिक निकास के लिए हेलीपेड सर्किल एवं अन्य पॉइंट्स का मौका देखकर भावी कार्य योजना बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम पंचायत सांगरिया के सभागार में जनसुनवाई कर आमजन की परिवेदनाओं सुनी और अधिकारियों को त्वरित समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए।
TagsJaipur संसदीय कार्य मंत्रीकलेक्टर संगरियाड्रेनेज निरीक्षणJaipur Parliamentary Affairs MinisterCollector SangariaDrainage Inspectionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





