राजस्थान

Jaipur: राज्यपाल बागडे से नॉर्वे की राजदूत ने की मुलाकात

Tara Tandi
31 Jan 2025 5:45 PM IST
Jaipur: राज्यपाल बागडे से नॉर्वे की राजदूत ने की मुलाकात
x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को नार्वे की राजदूत श्रीमती मे.एलिन स्टेनर ने राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने उनसे दुग्ध उत्पादन और पशुधन संपदा के बारे में जानकारी प्राप्त की।
दोनों ने प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में विकास योजनाओं के समन्वय और निवेश संभावनाओं के संबंध में चर्चा की। राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वीराज भी इस दौरान मौजूद रहे। राज्यपाल से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।
Next Story