राजस्थान
Jaipur : अकबरपुर में रात्रि चौपालः जिला प्रभारी मंत्री ने सुनी आमजन की परिवेदनाएं
Tara Tandi
21 Jun 2025 12:53 PM IST

x
Jaipur जयपुर । आमजन की समस्याओं की सुनवाई व उनके त्वरित निस्तारण के लिए गृह, गोपालन, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य विभाग के राज्यमंत्री एवं जिला प्रभारी मंत्री श्री जवाहर सिंह बेढम ने शुक्रवार को श्रीमहावीर जी की पंचायत समिति की अकबरपुर ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल के दौरान जनसुनवाई आयोजित की। रात्री चौपाल से पूर्व जिला प्रभारी मंत्री ने श्रीमहावीर जी में गम्भीर नदी पर जल पूजन कर जल संरक्षण के महत्व को दर्शाया और कहा कि जल ही जीवन है, पानी की बचत करें, जल स्रोतों का बेवजह अनावश्यक दोहन न करें, जल का संरक्षण करें और भावी पीढ़ी को जीवनदाई सौगात अर्पित करें| इस दौरान उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और हरियालो राजस्थान के तहत एक पेड मॉं के नाम वृहद वृक्षारोपण अभियान में अधिक से अधिक पेड़ लगाएँ और अभियान को सफल बनायें ताकि पर्यावरण स्वच्छ बन सके साथ ही पंचायतों में उचित साफ-सफाई कर सौन्दर्यीकरण सुनिश्चित करने के लिए भी ग्राम वासियों से अपील की।
परिवेदनाओं का त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत पहुंचाएँ अधिकारी - जिला प्रभारी मंत्री
जनसुनवाई में जिला प्रभारी मंत्री ने संवेदनशीलता से परिवादियों की समस्याएं सुनी और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। जिससे आमजन को अनावश्यक रूप से किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पडे।
इस दौरान अतिक्रमण हटवाने, गांवड़ी मीना ग्राम में जेजेएम के तहत पेयजल व्यवस्था करवाने, अकबरपुर में विद्युत आपूर्ति करवाने, पीडबल्यूडी निर्मित सड़क की जांच करवाने, सीएचसी श्रीमहावीरजी पर सोनोग्राफी मशीन लगवाने, चन्दन गाँव में जलभराव का निस्तारण करवाने, , हाईटेंशन विद्युत लाइन हटवाने, सड़क बनवाने, रास्ते से कचरा हटवाने, नशे के विरुद्ध कार्यवाही करवाने, एनिकट बनवाने, पुस्तकालय में स्टाफ एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने सहित विभिन्न विभागों के लगभग 32 परिवाद प्राप्त हुए। जिनपर जिला प्रभारी मंत्री ने प्रत्येक प्रकरण की व्यक्तिगत सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही कर आमजन को नियमानुसार राहत प्रदान करवाने के निर्देश प्रदान किए।
जनसुनवाई में जिला प्रभारी मंत्री ने जनसुनवाई, रात्री चौपाल एवं राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर प्राप्त एवं लम्बित प्रकरणों का पन्द्रह दिन के अन्दर गम्भीरता से निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। जिससे आमजन को आवश्यक एवं अन्य सेवाओं जैसे बिजली, पानी, सडक, राजस्व, ग्राम विकास, वन, पर्यावरण, शिक्षा आदि से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पडे। साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों को भी आवश्यक सेवाओं से संबन्धित कार्यों को लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर रात्री चौपाल आयोजित कर जनसुनवाई करने के निर्देश दिये|
जिला प्रभारी मंत्री ने कहा कि वंदे गंगा जल सरंक्षण अभियान के पश्चात भी जन सहभागित से जनप्रतिनिधि एवं आमजन जल संरक्षण के कार्य करते रहें और इस अभियान को जन आंदोलन का रूप प्रदान करें| साथ ही आमजन एवं ग्रामवासी राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं के प्रति जागरूक रहें और इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ|
रात्रि चौपाल के दौरान जिला कलक्टर श्री नीलाभ सक्सेना, मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री शिवचरण मीणा, अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री हेमराज परिडवाल, अन्य जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में परिवादी उपस्थित रहे।
TagsJaipur अकबरपुररात्रि चौपालजिला प्रभारी मंत्रीसुनी आमजन परिवेदनाएंJaipur AkbarpurNight ChaupalDistrict Incharge Ministerheard common people's grievancesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia aewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





