राजस्थान
Jaipur: मानव की अलौकिकता और आध्यात्मिकता पर मंत्री ने प्रकाश डाला
Tara Tandi
25 Aug 2025 11:57 AM IST

x
Jaipur जयपुर । वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने रविवार को अलवर में तिजारा फाटक पुलिया के ब्रह्मकुमारीज सेवा केंद्र पर राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 18वीं पुण्यतिथि पर आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत कर रक्तवीरों की हौसला-अफजाई की तथा राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि को नमन कर विश्व शांति एवं सद्भाव की कामना की।
वन राज्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि ब्रह्मकुमारी एक वैश्विक आध्यात्मिक संस्था है जिसका मुख्य उद्देश्य मनुष्य की अलौकिकता, आध्यात्मिकता और विशिष्टता को निखारकर शांतिपूर्ण जीवन जीने और अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने का रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा मनुष्यों को सहज राजयोग की विधि सिखाने के साथ-साथ परमपिता परमात्मा से जुड़कर अपनी आंतरिक शक्तियों को जागृत करने और उन्हें अपने जीवन में धारण करने का सुंदर अवसर प्रदान करने का पुनीत कार्य किया जा रहा है। उन्होंने रक्तवीरों का उत्सावर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है जो जरूरत पडने पर व्यक्ति को जीवनदान प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा की भावना से आयोजित रक्तदान शिविर सराहनीय कदम है जिससे हमारी युवा पीढी को जीवमात्र की सेवा करने की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर सुशीला दीदी, ममता दीदी, अनुभा दीदी, शिवानी दीदी, डॉ. सुनील चौहान, डॉ. मधु स्वरूप सक्सेना, श्री सतीश यादव, पं. जलेसिंह, श्री नवीन यादव, श्री राजेश तिवाड़ी, डॉ. एस.सी मित्तल, श्रीमती पुष्पा गुप्ता, श्री नरेंद्र यादव, श्री कैलाश भगवती सहित प्रबुद्ध व्यक्ति एवं संस्था के सदस्य मौजूद रहे।
TagsJaipur मानव अलौकिकताआध्यात्मिकता मंत्रीप्रकाश डालाJaipur Human SupernaturalMinister of SpiritualityHighlightedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





