राजस्थान
Jaipur: रावतसर में मंत्री गहलोत की समीक्षा बैठक, जनप्रतिनिधियों के सम्मान पर दिया जोर
Tara Tandi
15 Jun 2025 7:36 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री श्री कन्हैयालाल ने हनुमानगढ जिले की रावतसर पंचायत समिति के सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी विभाग के सभागार में विभागीय एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक की। बैठक में वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान, हरियालो राजस्थान और राइजिंग राजस्थान जैसे प्रमुख अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई।
श्री गहलोत ने कहा कि वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान एक सांकेतिक कार्यक्रम भर नहीं है, बल्कि इसका मूल उद्देश्य जन सहभागिता और व्यवहार परिवर्तन है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनप्रतिनिधियों का सम्मान और उनसे संवाद अधिकारियों की प्राथमिकता में होना चाहिए। श्री अविनाश गहलोत ने बताया कि जिले में राइजिंग राजस्थान अभियान के तहत 226 एमओयू हुए, जिनमें से 46 का धरातल पर कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने इसे देश के औद्योगिक इतिहास का मील का पत्थर बताया और कहा कि प्रदेश में 3.5 लाख करोड़ रुपए के एमओयू धरातल पर आना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अधिकारियों से राइजिंग राजस्थान के एमओयू का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा।
वंदे गंगा अभियान में जिले में 4000 से अधिक कार्यक्रम —
जिला कलेक्टर श्री काना राम ने बताया कि जिले में वंदे गंगा अभियान के तहत 4000 से अधिक कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं और प्रदेश में जिला पांचवें स्थान पर है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान खालों की सिल्टिंग हटाने जैसे स्थायी कार्यों पर विशेष ध्यान दिया गया।
हरियालो राजस्थान: पौधारोपण और देखभाल दोनों जरूरी
डीएफओ श्री सुरेश कुमार ने हरियालो राजस्थान अभियान की प्रगति पर प्रकाश डाला। इस पर मंत्री श्री गहलोत ने कहा कि पौधे लगाना एक बात है, लेकिन उनकी देखभाल करना उससे भी अधिक जरूरी है। उन्होंने मियांवाकी तकनीक प्रशिक्षण की बात भी कही और कहा कि स्थानीय नवाचारों को बढ़ावा देना होगा।
मंत्री श्री गहलोत ने अधिकारियों से कहा कि कोई भी व्यक्ति जब कार्यालय आता है, तो उसका कार्य तुरंत होना चाहिए। यही मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की सरकार की प्राथमिक सोच है। अंत्योदय का संकल्प पूरा करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के छात्रावासों के लिए राजीविका के माध्यम से स्वदेशी सामग्री की खरीद को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। श्री गहलोत ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस और 26 जून को नशा निरोधक दिवस के अवसर पर जिलेभर में जन जागरूकता और भागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
TagsJaipur रावतसर मंत्री गहलोतसमीक्षा बैठकजनप्रतिनिधियोंसम्मान दिया जोरJaipur Rawatsar Minister Gehlotreview meetingpublic representativesemphasis on respectजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





