राजस्थान

Jaipur: जिला कलेक्टर के निर्देश पर रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई

Tara Tandi
27 Nov 2024 6:34 PM IST
Jaipur: जिला कलेक्टर के निर्देश पर रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई
x
Jaipurजयपुर । जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशन में रसद विभाग के प्रवर्तन जांच दल ने जयपुर के सांगानेर के सुखदेवपुरा में बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए रसोई गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण एवं अवैध रीफिलिंग का पर्दाफाश किया।
जिला रसद अधिकारी श्री त्रिलोक चंद मीणा ने बताया कि प्रवर्तन दल ने मौके से 2 मोटर एवं 31 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किये हैं। उन्होंने बताया कि टीम ने नाटाणीवाला में चोखी ढाणी के पीछे एक मकान में छापा मारा और कार्रवाई को अंजाम दिया।
जांच दल में प्रवर्तन अधिकारी श्री महेश कुमार मीणा, प्रवर्तन निरीक्षक श्री गोविन्द दान देथा, श्री अशोक कुमार, सौरव गुर्जर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
Next Story