राजस्थान

Jaipur: जिला कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

Tara Tandi
12 April 2025 10:40 AM IST
Jaipur: जिला कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
x
Jaipur जयपुर । जिला कलकटर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में खनिज विभाग, राजस्व विभाग एवं पुलिस ने संयुक्त रूप से अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। संयुक्त दल ने जिले के विभिन्न स्थानों पर अवैध खनन एवं परिवहन में लिप्त 9 डंपर सहित 12 वाहनों के खिलाफ प्रवर्तन की कार्रवाई की एवं 12 लाख से अधिक की जुर्माना राशि आरोपित की।
खनन अभियंता श्री श्याम कापड़ी ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई दल ने बगरू थाना क्षेत्र में खनिज चुनाई पत्थर से लदे 5 डंपर, महला थाना क्षेत्र में 2 डंपर, भांकरोटा थाना क्षेत्र में एक डंपर, गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में 1 डंपर एवं 2 ट्रेक्टर ट्रॉली, सेज थाना क्षेत्र में एक ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त की। उक्त सभी वाहन बिना वैध ई-रवन्ना खनिज चुनाई पत्थर का परिवहन कर रहे थे। कार्रवाई के पश्चात टीम ने उक्त वाहनों को संबंधित थानों को सुपुर्द किया है।
Next Story