छत्तीसगढ़
ऑक्सीजोन गार्डन स्थित श्री हनुमान मंदिर में हुई विशेष पूजा, दोपहर भंडारे का होगा आयोजन
Nil dhankar
12 April 2025 10:20 AM IST

x
रायपुर। रायपुर वेलफेयर फाउंडेशन सोसायटी ऑक्सीजोन गार्डन स्थित श्री हनुमान मंदिर में आज सुबह से लगातार तीसरे वर्ष भव्य भक्तिमय कार्यक्रम करवा रहा है। यहां लोग आज सुबह 6.30 बजे से भजनों की गंगा में डुबकी लगाते दिखे इसके बाद 7.30 बजे श्री हनुमान चालीसा का महापाठ एवं आरती हुई।
इसके बाद 8.00 बजे से सवामनी प्रसाद लगाने भक्तों का तांता लग गया। आज दोपहर 12.00 बजे से विशाल आम भंडारे का आयोजन किया गया इस भंडारे की खास बात यह रही कि इसमें आयोजन कर्ताओं और आमजनों सभी के लिए प्रसाद की व्यवस्था एक ही है।आज सुबह भजन में और हनुमान चालीसा में लगभग 500 से भी ज्यादा लोग उपस्थित थे।
Next Story





