भारत

बेटा था निर्दोष, पिता सह न सका मानसिक प्रताड़ना, जहर खाकर दे दी जान

jantaserishta.com
12 April 2025 10:10 AM IST
बेटा था निर्दोष, पिता सह न सका मानसिक प्रताड़ना, जहर खाकर दे दी जान
x
मचा कोहराम.
अलवर: राजस्थान के अलवर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां बेटे पर चोरी के आरोप के बाद समाज के तानों और मानसिक प्रताड़ना से टूटे 60 वर्षीय बुजुर्ग धर्मचंद सैन ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के परिजनों और ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है.
घटना लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के बारां भड़कोल इलाके की है. जानकारी के मुताबिक, धर्मचंद सैन का बेटा राधेश्याम सैन एक 'खरीदो-बेचो' नामक दुकान पर काम करता था. लगभग एक महीने पहले दुकान में ₹3 लाख की चोरी का आरोप राधेश्याम पर लगा. मामला थाने तक पहुंचा, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने युवक को क्लीन चिट दे दी और छोड़ दिया.
हालांकि, मामला यहीं नहीं रुका. ओमप्रकाश, घनश्याम, रोहित और योगेश जांगिड़ नामक कुछ स्थानीय लोग धर्मचंद को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे. राधेश्याम का आरोप है कि ये लोग उसे और उसके पिता को बार-बार चोरी के नाम पर ताने मारते थे और टॉर्चर करते थे. इससे उसका बुजुर्ग पिता डिप्रेशन में चला गया.
राधेश्याम ने यह भी दावा किया कि आत्महत्या से एक दिन पहले कुछ लोगों ने धर्मचंद के साथ मारपीट की थी. अगले दिन धर्मचंद अपनी दुकान जल्दी बंद कर घर लौटे और सुबह जहर खाकर आत्महत्या कर ली. उन्हें गंभीर हालत में अलवर ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर एफआईआर दर्ज कर ली है. कुछ लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और पूछताछ जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story