राजस्थान
Jaipur: बृज स्मृति प्रन्यास द्वारा आयोजित ‘माधव सेवा सम्मान’ कार्यक्रम
Tara Tandi
27 July 2025 7:31 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने झुंझुनूं में रविवार को बृज स्मृति प्रन्यास द्वारा आयोजित ‘माधव सेवा सम्मान-2025’ में आपातकाल के लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित किया।
उन्होंने इस दौरान कहा कि झुंझुनूं जिले की धरती वीरों और शहीदों की धरती है। यहां हर गांव में वीर और शहीद मिलेंगे, जिन्होंने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने में संकोच नहीं किया। उन्होंने आपातकाल में किए गए अत्याचारों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए जिले के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि आपातकाल जैसी स्थिति आगे नहीं आए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को जीवित रखने में लोकतंत्र सेनानियों का अहम योगदान रहा है। उन्होंने देश की सेनाओं में झुंझुनूं जिले के युवाओं के योगदान की भी सराहना की।
इससे पहले जिले के प्रभारी मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र सेनानियों ने लोकतंत्र की मशाल जलाए रखी। कार्यक्रम को आरएसएस के क्षेत्रीय संघचालक एवं एकात्म मानव प्रतिष्ठान के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ महेश शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में बृज स्मृति प्रन्यास की श्रीमती विद्या अग्रवाल भी मंच पर रहीं।
राज्यपाल श्री बागडे ने कार्यक्रम के बाद पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार मोरवाल व आत्माराम जांगिड़ ने किया।
TagsJaipur बृज स्मृति प्रन्यासद्वारा आयोजितमाधव सेवा सम्मानकार्यक्रमJaipur Brij Smriti Trustorganized byMadhav Seva Sammanprogramजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





