छत्तीसगढ़
खेत की मेड़ को लेकर दो किसानों में विवाद, मारपीट में एक घायल
Shantanu Roy
27 July 2025 7:13 PM IST

x
छग
Mungeli. मुंगेली। जिले के ग्राम जुनवानी में खेत की मेड़ को लेकर दो किसानों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात गाली-गलौज और मारपीट तक पहुंच गई। इस घटना में एक किसान को गंभीर चोटें आई हैं। पीड़ित ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए न्याय की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जुनवानी निवासी एक किसान सुबह लगभग 8 बजे अपने बंजर खार खेत की मेड़ (मुही) को देखने गया था और उसकी मरम्मत कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी किसान रामशरण वर्मा, जिसका खेत उससे लगा हुआ है, कुदरी से मिट्टी काटकर उसे पीड़ित के खेत में फेंकने लगा। जब पीड़ित किसान ने इसका विरोध किया, तो रामशरण वर्मा ने अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि रामशरण ने उसे धक्का देकर खेत में गिरा दिया और उस पर चढ़कर मारपीट की। किसी तरह खुद को बचाने के प्रयास में पीड़ित ने आरोपी को भी धक्का दिया जिससे वह भी गिर पड़ा। इस झगड़े में पीड़ित के दाहिने कंधे और घुटने में चोटें आई हैं। घटना को खेत में मौजूद पीड़ित के भाई रामकृष्ण वर्मा और भाभी मिथलेश वर्मा ने अपनी आंखों से देखा और पूरा घटनाक्रम सुना। पीड़ित किसान ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की प्राथमिक जांच शुरू कर दी है और मेडिकल परीक्षण के बाद आगे की कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने शांति बनाए रखने की अपील की है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरChhattisgarh news hindiChhattisgarh newsChhattisgarh latest newsChhattisgarh news updateChhattisgarh Hindi news todayChhattisgarh HindiNews Hindi news ChhattisgarhChhattisgarh Hindi newsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





