राजस्थान
Jaipur: विधि रचनाकार प्रतियोगी परीक्षा-2024 -असफल अभ्यर्थियों को प्राप्तांकों की पुनर्गणना का अवसर
Tara Tandi
2 April 2025 4:55 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा विधि रचनाकार प्रतियोगी परीक्षा-2024 के परिणाम में असफल रहे अभ्यर्थियों को प्राप्तांको की पुनर्गणना कराने का अवसर दिया गया है। आयोग सचिव ने बताया कि विधि एवं विधिक कार्य विभाग हेतु विधि रचनाकार प्रतियोगी परीक्षा, 2024 का आयोजन दिनांक 14 जुलाई 2024 को किया गया था। उक्त परीक्षा के अभ्यर्थियों की पात्रता जांच हेतु विचारित सूची दिनांक 11 दिसंबर 2024 को जारी की गई थी। विचारित सूची में अस्थाई रूप से सम्मिलित किए गए अभ्यर्थियों की पात्रता जांच कर साक्षात्कार हेतु सफल अभ्यर्थियों का परिणाम आयोग द्वारा दिनांक 17 फरवरी 2025 को जारी किया गया। शेष असफल अभ्यर्थियों के प्राप्तांक दिनांक 18 मार्च 2025 को आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दिए गए थे। नियमानुसार उक्त परीक्षा में असफल अभ्यर्थियों के प्राप्तांको की पुनः गणना कराए जाने हेतु अभ्यर्थियों को दिनांक 4 अप्रेल से दिनांक 14 अप्रेल 2025 (रात्रि 12.00 बजे) तक निम्नानुसार ऑनलाइन अवसर प्रदान किया गया हैः-
उत्तर पुस्तिकाओं में प्राप्त अंकों की पुनः गणना हेतु आयोग की वेबसाइट पर एग्जाम डैशबोर्ड के अंतर्गत इंस्ट्रक्शंस/लिंक कॉलम में उपलब्ध लिंक को क्लिक करते हुए स्वयं के आवेदन क्रमांक, रोल नम्बर एवं जन्म दिनांक से लॉगिन कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
प्राप्तांकों की पुनर्गणना के लिए 25/रू. प्रति प्रश्न पत्र की दर से शुल्क का ऑनलाईन ही भुगतान करना होगा। ऑफलाईन प्रार्थना पत्र एवं ऑफलाईन शुल्क किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जायेगा।
राजस्थान विधिक राज्य एवं अधीनस्थ सेवा नियम, 1981 के नियम 25 (1) के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं के प्राप्तांको की पुनर्गणना का प्रावधान किया गया है। उत्तर पुस्तिकाओं का पुनः परीक्षण किसी भी परिस्थिति में नहीं किया जाएगा।
TagsJaipur विधि रचनाकारप्रतियोगी परीक्षा-2024असफल अभ्यर्थियों प्राप्तांकोंपुनर्गणना अवसरJaipur Law WriterCompetitive Exam-2024Marks obtained by unsuccessful candidatesRecalculation Opportunityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





