भारत

कत्ल को हादसा बताने की कोशिश हुई नाकाम, प्रेमी की शिकायत पर कातिल पकड़ाए

jantaserishta.com
2 April 2025 3:33 PM IST
कत्ल को हादसा बताने की कोशिश हुई नाकाम, प्रेमी की शिकायत पर कातिल पकड़ाए
x

सांकेतिक तस्वीर

पूरा खुलासा हुआ.
तिरुप्पुर: तमिलनाडु के तिरुप्पुर जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां पहले एक युवती की मौत को घटना करार दिया गया था, लेकिन जब जांच हुई तो यह ऑनर किलिंग का मामला निकला. दरअसल, 22 वर्षीय विद्या की मौत को हादसे के रूप में दिखाने की कोशिश की गई थी, लेकिन उसके प्रेमी के शक जताने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिससे चौंकाने वाला सच सामने आया.
जानकारी के अनुसार, 22 साल की लड़की विद्या तिरुप्पुर के पारुवई गांव की रहने वाली थी. वह कोयंबटूर के सरकारी कॉलेज में स्नातकोत्तर (PG) की पढ़ाई कर रही थी. रविवार को विद्या की उसके घर में अचानक मौत हो गई. परिवार ने दावा किया कि जब उसके माता-पिता मंदिर गए हुए थे, तब एक भारी अलमारी गिरने से उसकी मौत हो गई. परिवार ने पुलिस को सूचना दिए बिना जल्दबाजी में उसका अंतिम संस्कार कर दिया.
विद्या का प्रेमी वेनमणि उसी के कॉलेज में पढ़ता था, उसे विद्या की मौत पर संदेह हुआ. उसे शक था कि यह दुर्घटना नहीं, बल्कि कोई साजिश हो सकती है. उसने तुरंत कामनायकनपलयम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.
जांच के तहत पुलिस ने विद्या के शव को निकालकर फॉरेंसिक टीम और डॉक्टरों की मदद से पोस्टमार्टम कराया. रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि विद्या की मौत सिर पर किसी भारी चीज के वार से हुई थी, यानी यह एक हत्या थी.
जब पुलिस ने विद्या के परिवार से सख्ती से पूछताछ की, तो उसके भाई ने जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि विद्या अपने सहपाठी वेनमणि से प्यार करती थी. परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था. गुस्से में आकर भाई ने लोहे की रॉड से सिर पर वार कर विद्या की हत्या कर दी. पुलिस ने विद्या के भाई को गिरफ्तार कर लिया है और उसके माता-पिता को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story