राजस्थान

Jaipur: कोकीन, एमडी और स्मैक की बड़ी खेप बरामद,विदेशी नागरिक सहित 5 गिरफ्तार

Sarita
1 Jan 2026 6:44 AM IST
Jaipur: कोकीन, एमडी और स्मैक की बड़ी खेप बरामद,विदेशी नागरिक सहित 5 गिरफ्तार
x
Jaipur जयपुर : राजस्थान की राजधानी जयपुर में नए साल के जश्न से ठीक पहले ड्रग तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। 'ऑपरेशन क्लीन स्वीप' के तहत पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (CST) ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर एक विदेशी नागरिक सहित पांच नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल के निर्देश और स्पेशल कमिश्नर राहुल प्रकाश के सुपरविजन में सीएसटी (CST) ने बगरू, शिवदासपुरा और कानोता थाना क्षेत्रों में सघन कार्रवाई की। पुलिस ने इस कार्रवाई में कुल 5 लोगों को दबोचा है, जिनमें एक विदेशी नागरिक और एक महिला भी शामिल है।गिरफ्तार तस्करों में ऑगस्टीन एबगो, संगीता सांसी उर्फ मोगली, अब्दुल गफ्फार खान, आरिफ मोहम्मद और विजय सोलंकी शामलि है। ऑगस्टीन विदेशी नागरिक है, जिसके पास से वैध पासपोर्ट और वीजा भी नहीं मिला है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में महंगी और घातक ड्रग्स बरामद की है-
स्मैक: 179.09 ग्राम
एमडी (MD): 12.26 ग्राम
कोकीन: 27.17 ग्राम
नशीली गोलियां: दो टैबलेट और अन्य चीज बरामद
बिना पासपोर्ट-वीजा के रह रहा था विदेशी तस्कर
पकड़े गए आरोपियों में सबसे चौंकाने वाला नाम विदेशी नागरिक ऑगस्टीन का है। जांच के दौरान पुलिस को उसके पास भारत में रहने के लिए कोई भी वैध दस्तावेज (पासपोर्ट या वीजा) नहीं मिला। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि वह कब से जयपुर में रह रहा था और उसके तार किन अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट से जुड़े हैं।
Next Story