राजस्थान
Jaipur: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बाबा रामदेव जी के किए दर्शन
Tara Tandi
2 Sept 2025 12:43 PM IST

x
Jaipur जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को रामदेवरा पहुंचकर लोकदेवता बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन किए एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। इस दौरान राज्यपाल ने परिसर में स्थित जम्मा जागरण स्थल पर बाबा रामदेव की रिक्खियों का श्रवण भी किया।
इस अवसर पर बाबा रामदेव वंशज गादीपति भोमसिंह तंवर ने मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से राज्यपाल का साफा, दुपट्टा एवं बाबा रामदेव जी की तस्वीर भेंट कर पारंपरिक स्वागत किया गया।
राज्यपाल ने बाबा रामदेव जी के आदर्शों और जनकल्याणकारी विचारों का स्मरण किया।
उन्होंने देशभर से रामदेवरा आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की आस्था और श्रद्धा को अद्भुत बताया और प्रशासन द्वारा मेले में की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की।
TagsJaipur राज्यपाल हरिभाऊ बागडेबाबा रामदेव दर्शनJaipur Governor Haribhau BagdeBaba Ramdev Darshanजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





