छत्तीसगढ़
वारदात कर दी पानी मांगने के बहाने से, एक्शन में पुलिस
jantaserishta.com
2 Sept 2025 11:55 AM IST

x
छत्तीसगढ़.
खैरागढ़: पुलिस चौकी जालबांधा और साइबर सेल खैरागढ़ की संयुक्त टीम ने पानी मांगने के बहाने वृद्ध महिला से मंगलसूत्र छीनकर फरार होने वाले शातिर गिरोह को पकड़ लिया है. घटना 21 अगस्त के दोपहर की है, जब ग्राम सलोनी में दरवाजे पर पानी मांगने पहुंचे दो युवकों ने अचानक महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटा और बाइक से फरार हो गए थे. वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई. पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा के सख्त निर्देश और पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने मामला सुलझा लिया.
जांच के दौरान संदेह की सुई ग्राम करमतरा के दो युवकों पर आकर ठहर गई. हिरासत में लेकर पूछताछ हुई तो मकसूदन साहू (21) और ओमप्रकाश साहू (19) ने अपना अपराध कबूल कर लिया. पुलिस ने आरोपियों से न केवल चोरी गया मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की, बल्कि बड़ी मात्रा में छिपाकर रखे गए आभूषणों को भी जब्त किया है. बरामद सामान में तीन सोने के लॉकेट, दो सोने के नेकलेस, चांदी के कड़े, अंगूठियां, बिछिया, ताबीज, करधन और पायल शामिल हैं. जब्त आभूषणों की कीमत करीब साढ़े तीन लाख रुपये आंकी गई है.
पूछताछ में दोनों आरोपियों ने रायपुर, धमतरी और बालोद जिलों में भी चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2), 3(5) समेत कई धाराओं में अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. खैरागढ़ पुलिस की इस सफलता ने क्षेत्र में बढ़ती चैन स्नैचिंग और चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में बड़ी भूमिका निभाई है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





