राजस्थान

Jaipur: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पेमासर में किसान प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Tara Tandi
24 Feb 2025 6:39 PM IST
Jaipur: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पेमासर में किसान प्रदर्शनी का किया अवलोकन
x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि किसान खेती के साथ पशुपालन, डेयरी और उद्यानिकी आधारित उद्योगों को अपनाएं। बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ें, ग्रामीण क्षेत्रों में युवा और महिलाओं के कौशल का विकास करें।
राज्यपाल श्री बागडे ने बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए गए गांव पेमासर में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम में किसानों से संवाद करते हुए यह उद्गार व्यक्त किए।
श्री बागडे ने खेती में रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध उपयोग पर चिंता जताई और कहा कि इससे भूमि की उर्वरा शक्ति प्रभावित हुई है। यह मानव स्वास्थ्य के लिए भी बेहद हानिकारक है। इससे कैंसर जैसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके मद्देनजर उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती की ओर लौटने का आह्वान किया।
Next Story