राजस्थान
Jaipur: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने शिबू सोरेन के निधन पर जताया शोक
Tara Tandi
4 Aug 2025 2:59 PM IST

x
Jaipur जयपुर । झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आदिवासी नेता श्री शिबू सोरेन के निधन पर राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा कि शिबू सोरेन एक जनप्रिय और संघर्षशील नेता थे, जिन्होंने आदिवासी समाज की आवाज़ को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाया।
राज्यपाल बागडे ने दिवंगत नेता के निधन को देश की राजनीतिक और सामाजिक क्षति बताया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन ने समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष किया और उनकी विचारधारा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
राज्यपाल ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकसंतप्त परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति दे।
TagsJaipur राज्यपाल हरिभाऊ बागडेशिबू सोरेन निधनजताया शोकJaipur Governor Haribhau BagdeShibu Soren passes awayexpressed griefजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





