राजस्थान
Jaipur: राज्यपाल बागडे मीणा समाज सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित हुए
Tara Tandi
12 May 2025 3:39 PM IST

x
Jaipur जयपुर । राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को फागी में आयोजित मीणा समाज सामूहिक विवाह समारोह में सम्मिलित होकर नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने नव विवाहित जोड़ों का आह्वान भी किया कि वे समाज में शिक्षा के अधिकाधिक प्रसार और कुरीतियों के निवारण के संवाहक बनें। समारोह में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा भी उपस्थित रहे।
श्री बागडे ने विवाह को पवित्र बंधन बताते हुए कहा कि सामूहिक विवाह स्वस्थ सामाजिक परम्परा है। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह भारतीय संस्कृति और सामाजिक मूल्यों का अनुपम उदाहरण है। विवाह दो लोगों को शारीरिक, मानसिक, और भावनात्मक रूप से एक साथ बांधता है। उन्होंने कहा कि समाज में समानता, एकता और सहयोग की भावना को बल देने वाले सामूहिक विवाह दहेज प्रथा, फिजूलखर्ची और सामाजिक असमानता जैसी कुरीतियों को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले हैं।
TagsJaipur राज्यपाल बागडेमीणा समाज सामूहिकविवाह समारोहसम्मिलितJaipur Governor BagdeMeena community groupmarriage ceremonyincludedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





