राजस्थान
Jaipur: राज्यपाल बागडे और मुख्यमंत्री शर्मा ने किया शिवाजी शोभायात्रा का अभिनंदन
Tara Tandi
19 Feb 2025 11:42 AM IST

x
Jaipur जयपुर । राजभवन में बुधवार को शिवाजी जयंती महोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा ने छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने इससे पहले घोड़े पर सवार शिवाजी की शोभायात्रा का राजभवन में अभिनंदन किया।
राज्यपाल श्री बागडे ने इस अवसर पर कहा कि शिवाजी ने प्रजा को योग्य एवं प्रगतिशील प्रशासन प्रदान कर राष्ट्र को निरंतर गौरवान्वित किया।
मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने शिवाजी के रण कौशल और छापामार युद्ध शैली को याद करते हुए भारतीय संस्कृति को प्रदत्त उनके महान योगदान को याद किया। उन्होंने जयंती पर उनके आदर्श अपनाने का आह्वान किया।
TagsJaipur राज्यपाल बागडेमुख्यमंत्री शर्माशिवाजी शोभायात्रा अभिनंदनJaipur Governor BagdeChief Minister SharmaShivaji procession greetingsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





