राजस्थान
Jaipur: विमुक्त और घुमन्तु परिवारों को मिलेगा पहचान पत्र, पुनर्वास के प्रयास तेज
Tara Tandi
2 Jun 2025 6:25 PM IST

x
Jaipur जयपुर । जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने जिले में विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु श्रेणी के परिवारों के गुणवत्तापूर्ण पुनर्वास के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश जारी किये हैं। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जिला कलक्टर ने विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु समुदाय की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति की समीक्षा की।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों को 5 से 20 जून की अवधि में अधिक से अधिक विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु श्रेणी के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को घुमन्तु पहचान पत्र जारी करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने अधिकारियों को विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु श्रेणी के परिवारों के आधार कार्ड, जनाधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, वोटर आईडी कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य आधारभूत दस्तावेज एवं प्रमाण पत्र जारी करने के साथ-साथ पट्टे वितरित करने के निर्देश दिये।
बैठक में जिला कलक्टर ने अधिकारियों को विमुक्त, घुमन्तु एवं अर्द्ध घुमन्तु श्रेणी के परिवारों को डीटीएनटी आवास योजना से लाभांवित करने के लिए भी निर्देशित किया। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद श्रीमती प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) श्रीमती विनीता सिंह, अतिरिक्त जिला कलक्टर (द्वितीय) श्री अशीष कुमार, अतिरिक्त जिला कलक्टर (चतुर्थ) श्री देवेन्द्र कुमार जैन, जिला रसद अधिकारी श्री त्रिलोक चंद मीणा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री बी.पी. चंदेल, उपनिदेशक श्री जितेन्द्र कुमार सेठी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
TagsJaipur विमुक्तघुमन्तु परिवारोंपहचान पत्रपुनर्वास प्रयास तेजJaipur freednomadic familiesidentity cardrehabilitation efforts intensifiedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





