राजस्थान
Jaipur: वन मंत्री ने बादल महल में नवीन अतिथि कक्षों का किया लोकार्पण
Tara Tandi
4 Aug 2025 2:34 PM IST

x
Jaipur जयपुर । वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री संजय शर्मा ने रविवार को राजसमन्द जिले के कुंभलगढ़ पहुँचकर वन विभाग के अतिथि गृह बादल महल पहुँचकर दो नवीन अतिथि कक्षों का लोकार्पण किया। डीएमएफटी से निर्मित कक्षों के लोकार्पण के पश्चात मंत्री श्री संजय शर्मा ने बादल महल परिसर का अवलोकन किया एवं व्यवस्थाओं को सराहा। वन मंत्री ने बादल महल परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान कुंभलगढ़ में पर्यटन के विकास को लेकर भी आगंतुकों से मंत्री श्री संजय शर्मा से चर्चा कर विचार-विमर्श किया।
इस दौरान कुंभलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़, उदयपुर सीसीएफ सेडुराम यादव, उप वन संरक्षक कस्तूरी प्रशांत सुले, उपखंड अधिकारी साक्षी पूरी आदि उपस्थित रहे।
TagsJaipur वन मंत्रीबादल महलनवीन अतिथि कक्षों लोकार्पणJaipur Forest MinisterBadal Mahalinauguration of new guest roomsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





