राजस्थान
Jaipur: वन मंत्री ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन कर विजेता खिलाडियों को किया सम्मानित
Tara Tandi
15 Oct 2025 6:04 PM IST

x
Jaipur जयपुर । वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने मंगलवार को अलवर हॉकी क्लब द्वारा राजकीय नवीन उच्च माध्यमिक विद्यालय, अलवर में आयोजित 10वीं प्रशांत मेमोरियल हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में शिरकत कर विजेता खिलाडियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।
श्री शर्मा ने कहा कि हॉकी हमारा राष्ट्रीय खेल होने के कारण हमारे देश की अस्मिता से जुड़ा हुआ है। राज्य सरकार खेल व खिलाडियों को बढावा देने हेतु निरन्तर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत संकल्प को साकार करने के लिए हर नागरिक का स्वस्थ होना जरुरी है। उन्होंने कहा कि हर आयुवर्ग के लोगों को खासतौर पर युवाओं को न केवल खेल मैदान से जोड़ने के लिए बल्कि प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करने हेतु केंद्रीय वन मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव द्वारा अलवर सांसद खेल उत्सव प्रारम्भ किया गया, जिसमें पूरे अलवर ने उत्साह के साथ भाग लिया।
TagsJaipur वन मंत्री खिलाडियोंउत्साहवर्धन विजेता खिलाडियोंकिया सम्मानितJaipur Forest Ministerhonored the playersencouraged the winning players.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





