राजस्थान

Jaipur: शिक्षा मंत्री ने दी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Tara Tandi
14 Aug 2024 2:43 PM IST
Jaipur: शिक्षा मंत्री ने दी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
x
Jaipur जयपुर । शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने संदेश जारी कर प्रदेश के विद्यार्थियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए संदेश में कहा कि विद्यार्थी राष्ट्र के भविष्य निर्माता हैं। हम सभी स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लें। लोकतांत्रिक मूल्यों की व्यावहारिक स्थापना शिक्षा के प्रसार से ही संभव है। ढृढ़ संकल्पित होकर अपने जीवन में ईमानदारी से कठोर परिश्रम करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करें। माँ सरस्वती की हम सभी पर असीम कृपा बनी रहे।
Next Story